Advertisement

Search Result : "Integrated Air Drop Test"

अफगानिस्तान में हवाई हमलों में लश्कर के 19 आतंकी ढेर

अफगानिस्तान में हवाई हमलों में लश्कर के 19 आतंकी ढेर

पाकिस्तान की सीमा से सटे अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत के दंगाम जिले में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए हवाई हमलों में लश्कर ए तैयबा के कम से कम 19 आतंकी मारे गए हैं और आठ अन्य जख्मी हुए हैं।
केंद्रीय सूचना आयोग ने मांगी पीएम मोदी के विदेश दौरे की फाइल

केंद्रीय सूचना आयोग ने मांगी पीएम मोदी के विदेश दौरे की फाइल

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार विदेश यात्राओं पर होने वाले खर्च और चार्टर उड़ानों की सेवा लेने की प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक होने से भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ समझौता होगा? सूचना के अधिकार कानून के लिए अंतिम अपीलीय प्राधिकरण, केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने पीएमओ से मोदी के विदेश दौरे की फाइल मंगवाई है। आयोग अगले महीने इस सवाल पर गौर करेगा और तय करेगा कि पीएम के दौरे पर होने वाला व्यय, बिल समाशोधन और उड़ानों की सेवा लेने की प्रक्रिया सार्वजनिक की जानी चाहिए या नहीं।
जीएसटी से खाद्य तेल, मसाले होंगे महंगे, टेलीविजन, एयर कंडीशनर होंगे सस्ते

जीएसटी से खाद्य तेल, मसाले होंगे महंगे, टेलीविजन, एयर कंडीशनर होंगे सस्ते

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के प्रस्तावित चार स्तरीय ढांचे से आम आदमी प्रभावित हो सकता है। इस कर ढांचे के अमल में आने से आम आदमी की रसोई में काम आने वाले खाद्य तेल, मसाले और चिकन जैसा सामान महंगा हो सकता है। अप्रत्यक्ष कर के इस ढांचे में दूसरी तरफ कुछ टिकाऊ उपभोक्ता सामान जैसे टेलीविजन, एयर कंडीशनर्स, फ्रिज और वाशिंग मशीन आदि करों में कमी से सस्ते हो सकते हैं।
टेस्ट क्रिकेटर बनने के लिये ही मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था : कोहली

टेस्ट क्रिकेटर बनने के लिये ही मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था : कोहली

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल की टेस्ट श्रृंखला के दौरान इंदौर के दर्शकों के टेस्ट प्रेम से अन्य मैच स्थलों को सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि क्रिकेट के इस लंबी अवधि के प्रारूप को रोमांचक और दर्शकों के अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों की है।
कोहली की सलाह का अब ज्यादा इस्तेमाल कर रहा हूं : धोनी

कोहली की सलाह का अब ज्यादा इस्तेमाल कर रहा हूं : धोनी

भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि उन्होंने टेस्ट कप्तान विराट कोहली की सलाह का मैदान पर अब ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से यहां शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज की पूर्व संध्या पर कहा, मैंने पहले ही कोहली का ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अगर आप मैच में देखोगे तो आप देखोगे कि मैं मैदान पर उससे ज्यादा बातचीत करता हूं क्योंकि निश्चित रूप से दो व्यक्ति अलग-अलग तरह से ही सोचेंगे।
अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष पर

अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष पर

भारतीय आफ स्पिनर आर. अश्विन आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंच गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में 140 रन देकर 13 विकेट चटकाये। अश्विन को मैन आफ द सीरिज चुना गया। उन्होंने तीन मैचों में 27 विकेट लिये। अब उनके नाम 39 टेस्ट में 220 विकेट हैं।
घुसपैठ की कोशिशों में कमी या तेजी से सर्जिकल स्ट्राइक की परीक्षा होगी: मेनन

घुसपैठ की कोशिशों में कमी या तेजी से सर्जिकल स्ट्राइक की परीक्षा होगी: मेनन

सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई को स्थायी हल नहीं बताते हुए पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने कहा है कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई की सफलता की असली परीक्षा नियंत्रण रेखा पर शांति कायम होने और घुसपैठ में कमी आने या नहीं आने से होगी।
कोहली और रहाणे की रन मशीन चली, भारत ने पांच विकेट पर 557 रन बनाए

कोहली और रहाणे की रन मशीन चली, भारत ने पांच विकेट पर 557 रन बनाए

कप्तान विराट कोहली के दूसरे दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 557 रन बनाने के बाद घोषित की। कोहली ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 211 रन बनाए। रहाणे ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 188 रन बनाए जिससे भारत ने अपनी स्थिति काफी मजबूत की।
हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार सेना बात नहीं, काम करेगी: वायु सेना प्रमुख

हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार सेना बात नहीं, काम करेगी: वायु सेना प्रमुख

नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमलों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच वायु सेना प्रमुख अरुप राहा ने आज कहा कि सशस्त्र बल बात नहीं करेंगे बल्कि काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बल देश के सामने किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement