अमेरिकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर ने कहा है कि खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट इराक और सीरिया दोनों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है तथा अमेरिका दोनों देशों में अपने सहयोगियों की मदद से इससे लड़ रहा है।
केंद्र सरकार और गैर सरकारी संस्थाओं के बीच खाई बढ़ती जा रही है। हाल ही में सरकार ने विदेशी चंदा हासिल कर रहे गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 9,000 एनजीओ के लाइसेंस रद्द कर दिए।
वेस्टइंडीज के रहस्यमयी सुनील नारायण को बुधवार को तब करारा झटका लगा जब उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग सहित बीसीसीआई के सभी मैचों में ऑफ स्पिन करने से प्रतिबंधित कर दिया। यही नहीं भविष्य में ऐसी गेंद करने पर उन्हें निलंबन झेलना होगा।
एक बार फिर आइएसआइएस के सरगना अल-बगदादी के बुरी तरह घायल होने की खबर आई है। कहा जा रहा है कि बगदादी आजकल आतंकी संगठन का कामकाज को नहीं देख रहा है। क्या वाकई दुनिया का सबसे कुख्यात आतंकवादी अबु बक्र अल बगदादी मरने के कगार पर है? आइएसआइएस में नया नेता चुनने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।