पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 64 साल के थे। अहमद के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।
महान भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी चूनी गोस्वामी ने बताया, "अहमद खान ज्यादातर नंगे पैर फुटबॉल खेलते थे। नंगे पैर खेलने कै दौरान उनको ड्रिबलिंग करने में महारत हासिल थी। नंगे पैर उनकी ड्रिबलिंग एक जादूगर की तरह थी।"
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एके सिकरी की विशेष पीठ सहारा समूह के वकीलों की दलीलों से संतुष्ट नजर नहीं आयी और उसने नीलामी पर रोक लगाने संबंधी सहारा की अपील को ठुकरा दिया।
बॉलीवुड फिल्मकार मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंदु सरकार' को सुप्रीम कोर्ट से रिलीज करने की अनुमति मिल गई है। पिछले दिनों काफी विवादों में रहने वाली इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल का मंगलवार को उनके निवास स्थान नोएडा में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। पद्म विभूषण से सम्मानित यशपाल का भारत में वैज्ञानिक प्रतिभाओं को निखारने में अहम योगदान रहा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अंतरिक्ष वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव का का आज निधन हो गया। वह 85 वर्ष थे।