Advertisement

Search Result : "Jharkhand Politics"

कीर्ति आजाद की पत्‍नी पूनम भाजपा को छोड़ आप में हो सकती हैं शामिल

कीर्ति आजाद की पत्‍नी पूनम भाजपा को छोड़ आप में हो सकती हैं शामिल

नवजोत सिंह सिद्दू के भाजपा छोड़ने के बाद पार्टी को एक और झटका लग सकता है। दिल्‍ली से भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्‍नी पूनम आजाद भी पार्टी छोड़ आप मेंं शामिल हो सकती हैं। पूनम आजाद ने खुद यह संकेत दिए हैं कि वो आप पार्टी का दामन थाम सकती है।
गैर पेशेवर आचरण वाले वकीलों को निकाल बाहर करना होगा: जस्टिस ठाकुर

गैर पेशेवर आचरण वाले वकीलों को निकाल बाहर करना होगा: जस्टिस ठाकुर

देश के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने वकालत के पेशे में गैर पेशेवर आचरण पर कड़ाई से रोक लगाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को वकालत के पेशे से हमेशा के लिए निकाल बाहर करना चाहिए।
राहुल की अपील, सभी सेक्‍युलर दल मिलकर मोदी को करें पीछे

राहुल की अपील, सभी सेक्‍युलर दल मिलकर मोदी को करें पीछे

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सभी सेक्‍युलर दलों को एकजुट होना होगा। राहुल ने विभिन्‍न पार्टियों के नेताओं और मुस्लिम समूहों की नई दिल्‍ली में हुई बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी सांप्रदायिक ताकतों को एकजुट होकर हराया जा सकता है।
राहुल विदेश से लौटे : प्रियंका यूपी को जीत 26 साल के वनवास को तोड़ने को तैयार

राहुल विदेश से लौटे : प्रियंका यूपी को जीत 26 साल के वनवास को तोड़ने को तैयार

कांग्रेेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी विदेश से स्‍वदेश वापस आ चुके हैं। अगले 48 घंटों में उत्‍तर प्रदेश और कांग्रेस का भविष्‍य मसले पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में उतरने का मन बना चुकी हैं।
झूठ और अफवाहें फैला रही है भाजपा: शिवसेना

झूठ और अफवाहें फैला रही है भाजपा: शिवसेना

भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना ने आरोप लगाया कि उसके वरिष्ठ सहयोगी दल की राजनीति झूठ और अफवाहें फैलाने की है। साथ ही शिवसेना ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सच बोलने वालों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
मोदी शासनकाल में देश में अघोषित आपातकाल: कांग्रेस

मोदी शासनकाल में देश में अघोषित आपातकाल: कांग्रेस

आपातकाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी शासनकाल में देश में अघोषित आपातकाल है। पार्टी प्रवक्ता टाॅम वडक्कन ने अरूणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में केंद्र की भूमिका को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोकतंत्र के दमन के उदाहरण हैं।
यूपी: अखिलेश को मुख्तार से परहेज, बोले नहीं आएंगे पार्टी में

यूपी: अखिलेश को मुख्तार से परहेज, बोले नहीं आएंगे पार्टी में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल (कौएद) के समाजवादी पार्टी में विलय के मुद्दे पर पहली बार खुले लहजे में कहा कि वह पार्टी में मुख्तार जैसे लोगों को नहीं चाहते और वह उनकी पार्टी में नहीं रहेंगे।
झारखंड में राज्‍यसभा दंगल, झामुमो के विधायक चमरालिंडा गिरफ्तार

झारखंड में राज्‍यसभा दंगल, झामुमो के विधायक चमरालिंडा गिरफ्तार

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनावों के मतदान के दिन शनिवार को यहां पूर्व के एक आपराधिक मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरालिंडा को तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि यह चुनावी रणनीति का एक हिस्‍सा है। राज्‍यसभा के चुनाव में विधानसभा में जाकर वोट डालना अनिवार्य है। लिहाजा चमरालिंडा के गिरफ्तार होने के बाद झामुमो का एक वोट कम हो जाएगा। इस गिरफ्तारी से विपक्ष झामुमो को नुकसान होने की आशंका है।
कुंभ स्‍नान के बाद शाह का आज बनारस में दलितों के साथ समरसता भोज

कुंभ स्‍नान के बाद शाह का आज बनारस में दलितों के साथ समरसता भोज

भाजपा समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल करने के लिए तरह तरह के जुगत लगा रही है। उसे लगता है कि सवर्ण उसके साथ हैं। लिहाजा वह पिछड़ी जाति पर अब डोरे डाल रही है। उज्‍जैन में पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने दलित साधुओं के साथ कुंभ स्‍नान किया और संतों के साथ भोजन किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement