Advertisement

Search Result : "Jitendra Singh"

सोनिया से मिले ‌वीरभद्र, अब हिमाचल पर गाज गिरने की आशंका

सोनिया से मिले ‌वीरभद्र, अब हिमाचल पर गाज गिरने की आशंका

कांग्रेस शासित उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की पृष्ठभूमि में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। वह मोदी सरकार पर आरोप लगा चुके हैं कि वह केन्द्रीय एजेंसियों का उपयोग कर उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
क्या अब मुक्केबाजी में हाथ आजमाएंगे सचिन?

क्या अब मुक्केबाजी में हाथ आजमाएंगे सचिन?

स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को सचिन तेंदुलकर को अपना डब्ल्यूबीओ एशिया खिताबी मुकाबला देखने का न्योता दिया और उन्हें पेशेवर मुक्केबाजी के ढांचे और भविष्य के बारे में भी बताया।
महबूबा का भाजपा से मतभेद से इनकार, राज्यपाल से मिलना तय

महबूबा का भाजपा से मतभेद से इनकार, राज्यपाल से मिलना तय

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती आज दोपहर को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। पीडीपी नेता के साथ राज्य के भाजपा नेता भी होंगे।
महबूबा की मदद के लिए निर्मल सिंह होंगे उप मुख्यमंत्री

महबूबा की मदद के लिए निर्मल सिंह होंगे उप मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के विधायक दल के नेता के रूप में निर्मल सिंह को चुना है और उन्हें भाजपा-पीडीपी की नई गठबंधन सरकार के लिए बतौर उप मुख्यमंत्री नामित किया है। नई सरकार पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में गठित होने जा रही है। पीपीडी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता गुरुवार को ही उस वक्त साफ हो गया था जब उनको सर्वसम्मति से पीडीपी विधायक दल की नेता चुना गया और पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें पीडीपी की ओर से जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया है।
भाजपा ने पांच और कांग्रेस-पीडीएफ विधायकों के समर्थन का दावा किया

भाजपा ने पांच और कांग्रेस-पीडीएफ विधायकों के समर्थन का दावा किया

उत्तराखंड विधानसभा में 28 मार्च को हरीश रावत सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले मुख्य विपक्षी भाजपा ने बुधवार को दावा किया कि सत्ताधारी कांग्रेस और सरकार में शामिल प्रगतिशील लोकतांत्रिाक मोर्चा पीडीएफ के कम से कम पांच और विधायक पाला बदलकर उसकी तरफ आने को तैयार है।
भारत माता की जय, कांग्रेस को भी सता रही हिंदू वोटों की चिंता

भारत माता की जय, कांग्रेस को भी सता रही हिंदू वोटों की चिंता

जेएनयू प्रकरण में राहुल गांधी की पहलकदमी पर भाजपा और संघ के वार से परेशान कांग्रेस राष्ट्रप्रेम का भाजपाई राग अलापने को दिख रही मजबूर
जाट आंदोलन से बड़ी मोदी की चेतावनी, इस बार ऐसा कुछ न हो

जाट आंदोलन से बड़ी मोदी की चेतावनी, इस बार ऐसा कुछ न हो

हरियाणा में गुरुवार को एक बार फिर सतर्कता बढ़ी दी गई क्योंकि जाटों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनके आरक्षण के मुद्दे को हल नहीं किया गया तो वे फिर आंदोलन की राह पकडेंगे। जाटों ने सरकार को इसके लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था जो समय सीमा आज रात समाप्त हो रही है। लेकिन इससे भी बड़ी चेतावनी प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात करने के बाद प्रशासन को दी है कि इस बार जाट आंदोलन के नाम पर ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिससे सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचे। संवेदनशील जिलों में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल सतर्क हैं तथा वे विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
कहानी - फिर भी यह मन

कहानी - फिर भी यह मन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रुद्रपुर तहसील के एक गांव सिलहटा में जन्म। बी.ए. तक की पढ़ाई गांव और गोरखपुर में। जवाहर लाल विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से हिन्दी साहित्य में एम.ए., एम.फिल और पी-एच.डी.। इन दिनों हालचाल, अनभै कथा, असुंदर सुंदर, बिल्कुल तुम्हारी तरह, कायांतरण कविता संग्रह। हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी में भी लेखन। कुछ कविताएं अंग्रेजी, मराठी, उर्दू, उड़िया और पंजाबी में अनूदित। लंबी कविता सोनचिरई की कई नाट्य प्रस्तुतियां। आलोचना पर पुस्तकें - भारतीय समाज, राष्ट्रवाद और प्रेमचंद, शब्दों में समय, आलोचना का मानुष-मर्म, सर्जक का स्वप्न, विचारधारा, नए विमर्ष और समकालीन कविता, उपन्यास की परिधि। प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका ‘उम्मीद’ का संपादन। कविता के लिए भारत भूषण अग्रवाल सम्मान और आलोचना के लिए देवीशंकर अवस्थी सम्मान सहित हिंदी अकादमी दिल्ली का ‘कृति सम्मान’, उ.प्र. हिंदी संस्थान का ‘रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार’, उ. प्र. हिंदी संस्थान का ‘विजयदेव नारायण साही पुरस्कार’, भारतीय भाषा परिषद्, कोलकाता का युवा पुरस्कार, डॉ. रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान और परंपरा ऋतुराज सम्मान।
Advertisement
Advertisement
Advertisement