एक राम के रायसीना हिल पर पहुंच जाने के बाद अयोध्या वाले राम की कुछ-कुछ सुध अब भाजपा को आने लगी है। अयोध्या में परमहंस रामचन्द्र दास को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातों से तो यही लग रहा है।
कांग्रेस के मुख्य सचेतक और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कानूनी नोटिस में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ नंद कुमार सिंह चौहान ने दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसारित किया।