राष्ट्रपति चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में एक बार फिर दरार दिखाई दे रही है। सपा अध्यक्ष विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार के साथ हैं, तो शिवपाल यादव ने एनडीए के उम्मीदवार कोविंद को वोट देने का ‘मन बना लिया है।’
भाजपा शासित झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। माना जा रहा है कि इस वीडियो के चलते सीएम रघुवर दास को आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
तमिलनाड़ु में जीएसटी के विरोध में सिनेमाघर मालिक हड़ताल कर रहे हैं। सुपरस्टार कमल हासन ने जीएसटी का विरोध करते हुए कहा है कि जीएसटी से फिल्म इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी।
एनडीए ने सोमवार को बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। कोविंद को 8 अगस्त 2015 को बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था।
एक ओर जहां किसान कृषि उत्पादों का उचित दाम नहीं मिल पाने की चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं, वहीं अब इसकी बानगी आंकड़ों में भी दिखाई देने लगीं हैं। मई माह में महंगाई दर 3.85 फीसदी के मुकाबले घटकर 2.17 फीसदी हो गई है। इस दौरान खाद्य एवं कृषि उत्पादों की महंगाई दर में भारी कमी दर्ज की गई है।
जहां किसानों का गुस्सा शिवराज सरकार की नीतियों पर जमकर फूटा है वहीं भाजपा के बड़े नेता कैलास विजयवर्गीय का विवादित बयान आया है। विजयवर्गीय ने कहा कि किसान मुख्यमंत्री के पैर धोकर पीना चाहते हैं।
हाल ही में हैदराबाद की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे यह पता चलता है कि आज भी दुनिया में अंधविश्वास कम नहीं हुआ है। कई बार लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं कि जिसकी शायद कोई उम्मीद भी नही कर सकता।