जेएनयू प्रशासन ने कथित देशद्रोह के मामले में आरोपी कन्हैया कुमार और उमर खालिद सहित 20 विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय ने छात्रों से कुछ दिन पूर्व प्रशासनिक भवन में कुलपति और अन्य अधिकारियों को अवैध रूप से बंधक बनाए जाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह मुददों से ध्यान बंटाने के लिए जुमलेबाजी करते हैं।
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को देशभर के मंदिरों में हरे कृष्णा, हरे रामा की गूंज रही और छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण कन्हैया की पोशाक पहनकर मंदिरों में झांकी देखने आए लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। वहीं कान्हा के जन्मदिवस पर आज दुनिया भर के श्रद्धालु मथुरा की सड़कों पर इस प्रकार उमड़ते दिखाई दिए, मानों वे आज हर कीमत पर अपने प्रिय की एक झालक पा लेना चाहते हों।
पिछले दिनों अप्रैल माह में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ हवाई उड़ान में हाथापाई करने के आरोपी मानस डेका ने सोशल मीडिया पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ली सेल्फी पोस्ट की है।
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने एक बार फिर जेएनयू प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। कन्हैया ने विश्वविद्यालय के वीसी के उस बयान का विरोध किया है जिसमें उन्होंने कैंपस में जारी भूख हड़ताल को गैरकानूनी कहा था।
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बारे में एक विवादित बयान देने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के बदायूं जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय को शनिवार को पार्टी की जिला इकाई से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।