आठ दशक लंबे स्वर्णिम दौर के बाद दिल्ली का प्रतिष्ठित सिनेमाघर रीगल कल बंद हो जाएगा। इसमें दिखाई जाने वाली अंतिम फिल्म होगी अभिनेता राजकपूर की मेरा नाम जोकर और संगम।
विशाल भारद्वाज बड़े कैनवास पर फिल्म रंगून ले कर आए हैं। ओमकारा, मकबूल, हैदर बनाने वाले निर्देशक इतनी बड़ी चूक कर सकते हैं यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। दुखांत अंत उनकी फिल्मों का स्थाई भाव रहता है जो यहां भी है। लेकिन ओमकारा या मकबूल में यह दर्शकों को सिहरा देता था और यहां दर्शक राहत की सांस लेते हैं कि चलो फिल्म अब खत्म होगी।
सोशल मीडिया पर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक रिषी कपूर का कहना है कि मध्यप्रदेश की कुछ सड़कों पर यात्रा करना आसान नहीं है।
अपने बारे में भाजपा नेता विनय कटियार की टिप्पणी को लेकर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कटियार का बयान देश की आधी आबादी यानि महिलाओं के बारे में भाजपा की सोच को बेनकाब करता है। कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है।
नोटबंदी को लेकर देश भर में जारी हलचल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एक विवादास्पद बयान दे दिया। अखिलेश ने दावा किया कि अर्थशास्त्रियों का मत है कि वैश्विक मंदी के दौर में काले धन ने भारतीय अर्थव्ययस्था को सहारा दिया था।
देश के सामाजिक ताने-बाने को हमेशा के लिए बदल कर रख देने वाले 1984 के सिख विरोधी दंगों की रोंगटे खड़े करने वाली दास्तां को कहानियों के रूप में एक नई किताब में पेश किया गया है।
हिंदी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ऐ दिल है मुश्किल के अपने सह कलाकार अभिनेता रणबीर कपूर के लिए कहा कि वह अभिनेता के तौर पर लंबी पारी खेलेंगे और उनके जैसे युवा अभिनेता के लिए अपने करियर के शुरूआती सालों में ही इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाना असामान्य है।
इस बार दर्शकों के सामने दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आई हैं। दोनों चर्चित और बड़ी फिल्में हैं। लेकिन यदि दर्शकों जो भी फिल्म देख लें या तो वे कुएं में गिरेंगे या खाई में। अजय देवगन और करण जौहर दोनों ही ने अपनी कमजोर निर्देशकीय पारी खेली है।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा है कि रॉक ऑन-2 में काम करना सपने के सच होने जैसा है और इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में अपना गाना गाना तो सोने पर सुहागा की तरह हो गया। रॉक ऑन के दूसरे संस्करण रॉक ऑन-2 में 29 वर्षीय श्रद्धा भी काम कर रही हैं।