दिल्ली विधानसभा में बुधवार को पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के साथ जो कुछ हुआ, वह शर्मनाक है। इस घटना से साफ है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बिहार बना दिया है।
दिल्ली विधानसभा में आप के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा की पिटाई ने केजरीवाल सरकार की फजीहत करा दी है। दिल्ली विधानसभा में हुई इस घटना के बाद कपिल ने कहा कि इस घटना को देखकर सत्येन्द्र जैन और केजरीवाल सदन में हंस रहे थे।
कोलकाता पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए भाजपा नेताओं को आज अदालत के सामने पेश किया है। भाजपा नेताओं ने अपने पार्टी के लोगों पर हो रहे हमले और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को यह प्रदर्शन किया था, जिसने बाद में हिंसक रुप धारण कर लिया।
बीती रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर एसीबी ने छापा मारा है। पीडब्ल्यूडी घोटाले के आरोपों के चलते केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के घर पर रेड डाली गई।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को अरुण जेटली की तरफ से किए गए एक और नये 10 करोड़ के मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि जेटली ने डीडीसीए से जुड़े मामले में केजरीवाल के खिलाफ पहले से ही 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर कर रखा है। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।
वित्तमंत्री अरूण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने जेटली को अदालत में ‘बदमाश’ कहा था जिसके बाद जेटली ने अतिरिक्त 10 करोड़ रूपये का मामला दर्ज कराया है।
आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने आज एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए हैं। कपिल मिश्रा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मामले में 400 करोड़ रुपए का घोटाला किया है।”