मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान थाने को जलाने की धमकी देने वाली कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, फिलहाल शकुंतला फरार है। शकुंतला का किसानों को हिंसा के लिए उकसाने और पुलिस स्टेशन में आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है। जिसे सुनने के बाद ये यकीन करना मुश्किल है कि धोनी जैसे खिलाड़ी भी शानदार बल्लेबाज कभी किसी गेंदबाज से घबराते थे।
राजस्थान के भाजपा विधायक ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। विधायक ने कहा कि एक भी किसान ऐसा नहीं है जिस पर कर्ज न हो। किसान अपने दूध सड़क पर फेंक रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है।
आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को विधायक की हत्या के मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने उन्हें विधायक अशोक सिंह की हत्या का दोषी पाया था।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया, जहां आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम से छेड़छाड़ का डेमो दिया। हालांकि वो असली ईवीएम की बजाय उसके जैसी दिखने वाली मशीन लेकर आए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में भाजपा विधायक द्वारा एक आईपीएस अधिकारी से कथित अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुर्व्यवहार के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने हालांकि कहा वह ठीक हैं लेकिन उन्हें थोड़ा दुख हुआ और वह आहत हैं।
हाल ही में फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड की गई है जिसमें एक बच्ची रामायण की कहानी सुनाती दिखाई दे रही है। दो मिनट के इस वीडियो को काफी पसंद और शेयर किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में बरेली से भाजपा विधायक केसर सिंह और बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका रावत पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हालांकि इन भाजपा नेताओं को अधिकारियों के साथ सही ढंग से बर्ताव करने की नसीहत दे दी है।