महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा ने कुपोषण से हुई बच्चों की मौत पर लापरवाही भरा बयान दिया है। उन्होंन कहा है कि 'कुपोषण से 600 बच्चों की मौत हुई हैं तो होने दो।' ऐसा गैरजिम्मेदाराना बयान आने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सीएम से उन्हें मंत्रिमंडल से निकालने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शुक्रवार को एक लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में हिंसक संघर्ष और गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
भाजपा गुजरात में अभी पटेल आंदोलन से राहत भी नहीं ले पाई है कि उसे अब महाराष्ट्र में सबसे पावरफुल मराठा समुदाय के आंदोलन का सामना करना पड़ रहा है। सूबे के अहमदनगर जिले के कोपर्डी गांव में एक नाबालिग की गैंगरेप कर उसकी निर्मम हत्या के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।
पिछले 26 सालों में पहली बार बकरीद के मौके पर कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों में आज कर्फ्यू लगाया गया। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघर्षों में दो युवक की मौत होने के बाद अधिकारियों ने घाटी के सभी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया।
जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आज एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया। इसके साथ ही पुंछ में जारी अभियान में मारे गए कुल आतंकवादियों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के पांचवे परमाणु परीक्षण की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा बताया है और उसके खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय संस्था ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से उपजी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए यहां आपात विमर्श आयोजित किया। उत्तर कोरिया के इस परीक्षण को अब तक का उसका सबसे शक्तिशाली परीक्षण माना जा रहा है।
कश्मीर घाटी में पिछले दो माह से जारी हिंसा की घटनाओं में कुछ कमी आने के बाद एक बार फिर से झड़प का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघर्ष में दो युवकों की मौत होने के साथ ही घाटी में मरने वालों की संख्या 75 हो गई।
महाराष्ट्र के लातूर जिले के तीन सरकारी कर्मचारियों को वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ देने से इनकार कर दिया गया है। इनमें एक क्लास-वन अफसर भी शामिल है। इन तीनों कर्मचारियों को इस सूखाग्रस्त क्षेत्र में पानी बर्बाद करने का जिम्मेदार पाया गया था। यह कार्रवाई 21 अगस्त को छह ओवरहेड टैंक से 1.5 लाख लीटर पानी की बर्बादी के बाद की गई है। लातूर नगर निगम द्वारा संचालित यह पानी की टंकियां ओवरफ्लो होने के चलते 20 मिनट तक बहती रहीं। तीनों कर्मचारी नगर निगम के सप्लाई डिपार्टमेंट से हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा के एक विधायक ने अपनी पत्नी को भगवा रंग की लैंबोर्गिनी कार तोहफे में दी। और पत्नी ने आलीशान वाहन की सवारी के दौरान ऑटो वाले को टक्कर मार दी।