आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी का मानना है कि मिशेल स्टार्क अपनी कुछ खास विशेषताओं के कारण चार टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला में भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिये कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रिकार्ड तोड़ने की अविश्वसनीय लय जारी रखते हुए लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनकर महान सर डोनल्ड ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।
कप्तान विराट कोहली के लगातार चौथी टेस्ट श्रृंखला में चौथे दोहरे शतक के रिकार्ड से भारत ने बांग्लादेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 687 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की।
बीसीसीआई में अब भी लोढा समिति की सिफारिशों का प्रतिरोध जारी है और सूत्रों की मानें तो अब तक सिर्फ विदर्भ और त्रिपुरा की राज्य इकाइयों ने उच्चतम न्यायालय से स्वीकृत इन सुधारवादी सिफारिशों को जस का तस लागू करने का फैसला किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने बीसीसीआई के दिल्ली कार्यालय को बंद करने के प्रशासकों की समिति (सीओए) के फैसले के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिये भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की कोशिश में जुटे हैं। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज में जीत का हिस्सा नहीं थे। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में चोट लगने के बाद उन्होंने लंदन में जांघ की चोट की सर्जरी करायी।
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल राजभवन के कर्मियों के एक समूह ने उन पर राज्यपाल के कार्यालय की गरिमा से गंभीर समझौता करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की थी जिसके बाद राज्यपाल ने इस्तीफा दिया।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 67 वर्षीय षण्मुगनाथन ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जम्मू कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल पर राष्ट्रगान के दौरान च्यूइंग गम चबाने का आरोप लगा है। बीते दिन कानपुर में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच के दौरान रसूल ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद उन पर लोगों ने देशद्रोही होने का आरोप मढ़ दिया।