डूसू चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनएसयूआई के दोनों विजयी छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान 10, जनपथ पर जीत का खूब जश्न मना।
तमाम उतार-चढ़ाव और आशा-निराशा के बाद उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी :सपा: और कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया।
गोवा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस के टिकट बंटवारे से नाराज दोनों दलों के कुछ बड़े नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है तो कुछ लोगों ने चुनाव प्रचार से हाथ खींच लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में अगले महीने होने वाले स्थानीय परिषदों के चुनावों में भारतीय मूल के प्रत्याशी रिकार्ड संख्या में अपनी किस्मत आजमाएंगे। विक्टोरिया में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं।
केंद्र में हाल के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट के सदस्यों की संख्या बढ़ कर 78 हो गई है। इनमें से 72 करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा दौलत एमजे अकबर के पास। नौ के पास 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
लड़कियों को शिक्षा दिलाने के सवाल पर तालिबान का विरोध कर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाली और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई करोड़ों की मालकिन हो गई हैं। अपनी जीवनी 'आई एम मलाला' की बिक्री और दुनियाभर में बच्चों की शिक्षा और अन्य मुद्दों पर भाषण देकर उन्होंने ये पैसे कमाए हैं। पाकिस्तानी मूल की मलाला और उनका परिवार इंग्लैंड में रहता है।