Advertisement

Search Result : "Mumbai school teacher"

भारत ने पाकिस्तान को पत्र लिख मुंबई हमले की सुनवाई तेज करने को कहा

भारत ने पाकिस्तान को पत्र लिख मुंबई हमले की सुनवाई तेज करने को कहा

भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर ने साल 2008 के मुंबई हमले के मामले की सुनवाई को तेज करने के रास्ते सुझाते हुए अपने पाकिस्तानी समकक्ष को पत्र लिखा है। हालांकि भारत की ओर से भेजे गए इस पत्र का पाकिस्तान की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
मुंबई में रॉक शो, मोदी बुलाएंगे और आएंगी मिशेल ओबामा

मुंबई में रॉक शो, मोदी बुलाएंगे और आएंगी मिशेल ओबामा

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 19 नवंबर को ब्रिटिश रॉक बैंड `कोल्ड प्ले’का शो आयोजित किया गया है। इस बैंड के शो में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा को आमंत्रित किया है। इस इवेंट से होने वाली कमाई का इस्तेमाल महाराष्ट्र के गांवों में शिक्षा, साफ पानी और स्वच्छता के मिशन को लागू करने में खर्च किया जाएगा।
मध्‍य प्रदेश में शिक्षा मंत्री के क्षेत्र में झोपड़ी में चल रहे स्कूल

मध्‍य प्रदेश में शिक्षा मंत्री के क्षेत्र में झोपड़ी में चल रहे स्कूल

मध्‍य प्रदेश में छोटी सी झोपड़ी। 8-10 बल्लियों और घासफूस से बनी छत, दीवारें गायब, जमीन कच्ची। यह झोपड़ी ही पूरा प्राथमिक स्कूल है। 1 से 5 तक कक्षाएं यहां चल रही हैं। कुल 15 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए 3 शिक्षक हैं। यह स्कूल है मोरूद गांव में। यह गांव हरसूद विधानसभा क्षेत्र में आता है। प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री विजय शाह यहां के विधायक हैं। वनग्राम मोरूद में 35 परिवार हैं, 150 लोग रहते हैं। इनके बच्चों के लिए यहां 2005 में सेटेलाइट स्कूल शुरू हुआ। इसे 2008 में प्राथमिक स्कूल का दर्जा मिला।
राजनीति गरमाई : भाजपा कपिल शर्मा के घर के सामने धरना देगी

राजनीति गरमाई : भाजपा कपिल शर्मा के घर के सामने धरना देगी

रिश्वतखोरी को लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा के ट्वीट को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कपिल शर्मा को आड़े हाथों लिया है और इस मसले को लेकर कपिल के घर के बाहर धरने की तैयारी चल रही है। जबकि, इससे पहले उनके घर के बाहर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी।
बप्पा की विदाई में सरकार मुस्तैद

बप्पा की विदाई में सरकार मुस्तैद

गणेश चतुर्थी पर शुरू हुए दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर होगा। मुंबई में गणपति उत्सव नाम से प्रसिद्ध इस त्योहार में हर मुंबईकर डूबा रहता है।
सीईई ने देशभर से आए शिक्षकों को किया सम्‍मानित

सीईई ने देशभर से आए शिक्षकों को किया सम्‍मानित

शिक्षा की बढ़ोतरी के लिए सक्रिय संस्‍था कन्‍फेडरेशन ऑफ एजुकेशन एक्‍सीलेंस सीईई ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर से आए शिक्षकों को दिल्‍ली में एक गरिमामय समारोह में सम्‍मानित किया। समारोह में विशिष्‍ट अतिथि के रुप में दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया उपस्थित थे।
मुंबई : दुष्कर्म के अारोपी की तुलना नेहरू-गांधी से, आशुतोष के खिलाफ शिकायत

मुंबई : दुष्कर्म के अारोपी की तुलना नेहरू-गांधी से, आशुतोष के खिलाफ शिकायत

राशन कार्ड बनवाने के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की तुलना महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू से करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता आशुतोष के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।
भाजपा विधायक ने भगवा लैंबोर्गिनी पत्‍नी को भेंट की, उसने ऑटो को टक्‍कर मारी

भाजपा विधायक ने भगवा लैंबोर्गिनी पत्‍नी को भेंट की, उसने ऑटो को टक्‍कर मारी

महाराष्ट्र में भाजपा के एक विधायक ने अपनी पत्‍नी को भगवा रंग की लैंबोर्गिनी कार तोहफे में दी। और पत्‍नी ने आलीशान वाहन की सवारी के दौरान ऑटो वाले को टक्‍कर मार दी।
मुंबई की मालविका : न 10 वीं न 12 वीं, सीधे मैसाचुसेट्स में पढ़ेंगींं

मुंबई की मालविका : न 10 वीं न 12 वीं, सीधे मैसाचुसेट्स में पढ़ेंगींं

17 साल की मालविका राज जोशी के पास 10 वीं या 12वीं की स्कूली डिग्रियां तो नहीं हैं लेकिन उनका दाखिला अमेरिका के प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एमआइटी में हो रहा है। दरअसल मालविका कंप्यूटर प्रोग्राम में काफी तेज हैं और उन्हें यह विषय बहुत पसंद है। मालविका की मां एक एेसी महिला हैं जो सर्टिफिकेट से ज्यादा ज्ञान को तवज्जो देती हैं और एक अलग तरह का रास्ता चुनने में यकीन रखती हैं।
मध्यप्रदेश : ईद पर हिंदू और दिवाली पर मुस्लिमों का अवकाश निरस्‍त

मध्यप्रदेश : ईद पर हिंदू और दिवाली पर मुस्लिमों का अवकाश निरस्‍त

मध्‍यप्रदेश में धर्म के आधार पर छुट्टी देने के आदेश के बाद हड़कंप मच गया है। नए आदेश में कहा गया है कि दीपावली पर मुस्लिमों और ईद के दिन हिन्दू कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। मप्र ओपन स्कूल ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए यह नए आदेश जारी किए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement