केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि वर्ष 2018 तक भारत पाक सीमा को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी।
सर्जिकल हमलों पर अपनी दलाली संबंधी टिप्पणी पर आलोचनाओं का सामना कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह सुस्पष्ट रूप से सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हैं लेकिन भाजपा के चुनावी पोस्टरों और प्रचार में सेना के इस्तेमाल के सख्त खिलाफ हैं।
भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर मुश्किल में फंसे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अब लोग खुलकर बोल रहे हैं। ऐसे ही खुलकर बोलते समय भाजपा के एक विधायक मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ गए। उन्होंने न केवल केजरीवाल के माता-पिता के बारे में गंदी बात कही, बल्कि उनके लिए अपशब्द भी बोले। हालांकि भाजपा आलाकमान ने विधायक समेत ऐसे सभी नेताओं को सख्त हिदायत दी है, जो केजरीवाल के खिलाफ ऐसे शब्द बोल रहे थे।
बॉलीवुड फिल्मों के चरित्र अभिनेता ओम पुरी ने शहीद सैनिक पर दिए गए अपने बयान पर माफी मांग ली है। ओम पुरी ने शहीद सैनिक के परिवार, सेना और देश से माफी मांगते हुए कहा है कि वह सजा के हकदार हैं। साथ ही, ओम पुरी ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि सेना उनका कोर्ट मार्शल करे। उन्हें जो भी सजा दी जाएगी वह उसे झेलने के लिए तैयार हैं।
पाकिस्तान पर हमले के बाद भारत तनाव को कम करने की हर संभव कूटनीतिक प्रयास रहा है। लेकिन पाकिस्तान भारत को उकसाने का कोई भी अवसर गंवाना नहीं चाहता। सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी उपग्रह में भारतीय कार्रवाई के सबूत भी दर्ज हो गए हैं। अमेरिकी एनएसए का भारत के एनएसए अजीत डोभाल को ऑपरेशन के बाद तुरन्त फोन करना अपने आप में पर्याप्त सबूत है कि भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।
पश्चिम बंगाल में इस समय दुर्गा पूजा की हर जगह धूम है। इस दौरान पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सभी पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भबानीपुर की दुर्गा प्रतिमा इनमें से आकर्षण का एक बड़ा केंद्र है।
भारत द्वारा पीओके में आतंकी शिविरों पर हमले :सर्जिकल स्टाइक: पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सबूत मांगने की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा ने मंगलवार को उनसे कहा कि पाकिस्तान के दुष्प्रचार में फंसकर सशस्त्र बलों को नीचा नहीं दिखाएं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप नेता को जवाब देना चाहिए कि क्या वह भारतीय सेना पर विश्वास करते हैं या नहीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा 14 लोगों के टिकट बदलने पर नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि टिकट वितरण के बारे में उनको जानकारी नहीं है कि किसे टिकट दिए गए हैं और किसके काटे गए हैं, बस आप लोग तुरुप के पत्ते का इंतजार कीजिए। इस दौरान वहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी उपस्थित थे।
मद्रास हाई कोर्ट ने कहा है कि तमिलनाडु सरकार मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य पर बुधवार तक स्थिति स्पष्ट करे। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर सस्पेंस इतना बढ़ गया है कि इस मामले में कोर्ट को सरकार को आदेश देना पड़ा है। कोर्ट ने कहा कि एक दिन के अंदर मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत पर सारी कन्फ्यूजन दूर की जाए।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई की बात से इंकार कर रही पाकिस्तानी सेना नेआज पत्रकारों के एक समूह को नियंत्रण रेखा के निकट के स्थानों का दौरा कराया और वहां की स्थिति के बारे में बताया।