जी मीडिया और नवीन जिंदल समूह के बीच की लड़ाई और बढ़ गई है। अब इस कड़ी में जिंदल ग्रुप के सहायक उपाध्यक्ष डी.के. भार्गव की याचिका पर जी मीडिया के मालिक सुभाष चंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कानून की डिग्री हासिल करने में धोखाधड़ी और जालसाजी करने के आरोपों में मंगलवार पूर्वाह्न गिरफ्तार किए गए दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को साकेत कोर्ट ने चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब तोमर को दोनों संबंधित यूनिवर्सिटी में ले जाकर जांच करेगी।
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के विवादित हिस्से गिलगित बालतिस्तान में आने वाले 8 जून को चुनाव हो रहे हैं। भारत इस कब्जे को हमेशा से अवैध बताता है। भारत ने इस चुनाव पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
सौरव गांगुली के भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोच के रूप में जुड़ने की अटकलबाजियों के बीच बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि बोर्ड को अभी इस पर फैसला करना है। कयास लगाये जा रहे हैं कि गांगुली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सलाहकार पैनल के अध्यक्ष, हाई परफॉर्मेंस मैनेजर, टीम निदेशक या मुख्य कोच कुछ भी बनाए जा सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच दिसंबर में तीन टेस्ट मैच, पांच वनडे और दो टी-20 मैच खेले जाने पर सहमति बनती नजर आ रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान ने इसकी पेशकश की है। ये मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे।
उत्तरी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में नार्वे और फिलीपींस के राजदूतों के अलावा मलेशिया और इंडोनेशिया के राजदूतों की पत्नियां भी शामिल थीं। पाकिस्तानी तालिबान का दावा है कि इस हेलिकॉप्टर को गिराने के लिए उसने एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का इस्तेमाल किया था।