Advertisement

Search Result : "Party survey"

आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को एक और झटका लगा है। पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ उनके साले की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के कारण खान को दिल्ली के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
मप्र के गांवों में नहीं है स्वच्छता अभियान का असर

मप्र के गांवों में नहीं है स्वच्छता अभियान का असर

स्वच्छता अभियान का असर भाजपा शासित राज्यों में ही नहीं है। राष्ट्रीय सैंपल सर्वे ऑफिस ने देश के 26 राज्यों का सर्वे किया और यह नतीजे सामने आए हैं। सर्वे में पता चला है कि मध्य प्रदेश के गांव देश में चौथे सबसे गंदे गांव हैं, जबकि साफ-सफाई में सिक्किम के गांवों ने बाजी मारी है।
विहिप ने एक महीने में सर्वे करा किया दावा, 17 राज्यों से हिंदू कर रहे पलायन

विहिप ने एक महीने में सर्वे करा किया दावा, 17 राज्यों से हिंदू कर रहे पलायन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का दावा है कि उसने देश के 17 राज्यों में सर्वेक्षण कराया है और पाया है कि मुसलमानों और इसाइयों के दबाव के चलते हिंदू अपना घर-बार और संपत्ति छोड़कर पलायन कर रहे हैं। इस साल पहली जुलाई को विहिप ने सर्वेक्षण शुरू कराने का ऐलान किया था और एक महीने में बंगाल में यह काम पूरा कर लेने का दावा किया है। विहिप नेताओं के अनुसार, हर गांव, हर शहर और कस्बे के गली-मोहल्लों में सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण के आंकड़ें शनिवार को कोलकाता में जारी किए जाएंगे। विहिप ने हिंदुओं के पलायन के मद्देनजर सरकार से आयोग बनाने की मांग की है।
केजरीवाल के काफिले की कार आपस में टकराई

केजरीवाल के काफिले की कार आपस में टकराई

पंजाब में खूंटा गाड़ कर बैठने का एलान कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार की टक्कर उनके काफिले की एक गाड़ी से आज सुबह जालंधर-अमृतसर रोड पर हो गई लेकिन केजरीवाल को कोई चोट नहीं लगी और वह अमृतसर रवाना हो चुके हैं।
भाजपा कार्यसमिति : दल बदलुओं को तरजीह, वरिष्‍ठों को कर दिया बाहर

भाजपा कार्यसमिति : दल बदलुओं को तरजीह, वरिष्‍ठों को कर दिया बाहर

मध्‍यप्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का नाम शामिल नहीं होने के बाद पार्टी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका नाम टाइपिंग में मिस्‍टेक हो गया। लेकिन नंदकुमार चौहान की टीम में प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्रियों माखन सिंह चौहान, अरविंद मेनन और भगवतशरण माथुर को भी स्‍थान नहीं मिला है।
राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेगा विवेकानंद फाउंडेशन

राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेगा विवेकानंद फाउंडेशन

विवेकानंद फाउंडेशन ने एक राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है जो 2019 के लोकसभा चुनाव सहित अगले दो वर्षों में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी।
कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक संपन्न, शांति की अपील

कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक संपन्न, शांति की अपील

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ चल रही सर्वदल के सदस्यों की बैठक खत्म हो गई है। तीन घंटे चली इस बैठक में 20 पार्टी के सदस्यों ने हिस्सा लिया जो हाल ही में कश्मीर दौरे से लौटे हैं। कश्मीर में अशांति खत्म नहीं हो रही है और पिछले दो महीने में विभिन्न हिंसक प्रदर्शन में 70 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दस हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।
भाजपा का सदस्‍यों को फरमान, आजादी के आंदोलनों में 'हिस्‍सेदारी' की खोज करो

भाजपा का सदस्‍यों को फरमान, आजादी के आंदोलनों में 'हिस्‍सेदारी' की खोज करो

अक्‍सर भाजपा के नेताओं पर यह तंज कसा जाता है कि आजादी की लड़ाई के वक्त भाजपा नहीं थी। इसलिए उनका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। इसी तंज का मुकाबला करने के लिए भाजपा के मुख्‍याल ने पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों को एक खास संदेश भेजा है। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे अपने पारिवारिक एलबम, पर्सनल रिकॉर्ड या कोई भी ऐसा दस्तावेज जुटाएं, जिससे पता चलता हो कि भाजपा नेताओं ने 'राष्ट्रीय आंदोलनों' में हिस्सा लिया था।
दुनिया में रूस के बाद भारत में सबसे ज्यादा 'असमानता'

दुनिया में रूस के बाद भारत में सबसे ज्यादा 'असमानता'

दुनिया में भारत दूसरा सबसे ज्यादा असमानता वाला देश है। भारत में कुल संपत्ति की आधी से अधिक सम्पत्ति ऐसे धनाढ्यों के हाथ में केंद्रित है जिनकी हैसियत दस लाख डॉलर (लगभग 6.7 करोड़ रुपए) से अधिक की है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।
राजनाथ की दो टूक टिप्‍पणी, हुर्रियत में न तो इंसानियत, न ही कश्‍मीरियत

राजनाथ की दो टूक टिप्‍पणी, हुर्रियत में न तो इंसानियत, न ही कश्‍मीरियत

कश्‍मीर के अलगाववादी गुट हुर्रियत कांफ्रेंस के असहयोग पर करारा हमला करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हुर्रियत के नेेताओं में कश्मीरी आवाम के लिए न तो इंसानियत है और न ही कश्मीरियत। हुर्रियत ने सर्वदलीय प्रतिनिधि‍मंडल से बातचीत से साफ इनकार किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement