एनडीए ने सोमवार को बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। कोविंद को 8 अगस्त 2015 को बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था।
लाखों दिलों की धड़कन सनी लियोनी यदि कहानियां लिखें तो कैसी होंगी। यह जानना वाकई दिलचस्प होगा। स्मार्ट फोन पर उनकी शोख अदाएं देखने वालों, उन्हें पढ़ने के लिए भी तैयार हो जाओ। जगरनॉट ऐप मनपसंद लेखकों को पाठकों के स्मार्ट फोन की पहुंच तक ले आया है।
फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है।
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ हिन्दू युवा वाहिनी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तालमेल नहीं बना पा रहे। हिन्दू युवा वाहिनी ने भारतीय जनता पार्टी पर आदित्यनाथ की अनदेखी का आरोप लगाया और 6 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। आदित्यनाथ भी इन उम्मीदवारों पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हालांकि उन्होंने इस संस्था को गैरराजनीतिक करार दिया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ ने एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने मोदी के स्किल इंडिया प्रोग्राम की खिल्ली उड़ाते हुए कहा आज मोदी जिस स्किल इंडिया की बात कर रहे हैं वो हम 10 साल पहले कर चुके हैं।
समलैंगिक (एलजीबीटी) समुदाय का हिस्सा होने का दावा करने वाली कुछ मशहूर हस्तियों ने उच्चतम न्यायालय का रूख कर आईपीसी की धारा 377 को रद्द करने की गुहार लगाई है। आईपीसी की धारा 377 के तहत देश में समलैंगिकता एक दंडनीय अपराध है। इस अर्जी पर कल सुनवाई होने की संभावना है।
सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल रही अभ्यर्थी को करीब 53 प्रतिशत अंक मिले हैं और इस तरह संघ लोक सेवा आयोग द्वारा देश के शीर्ष नौकरशाहों के चयन के लिए आयोजित परीक्षा का कठिन पैटर्न पता चलता है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सन 2014 सिविल सर्विसेज परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है। इस बार प्रावीण्य सूची में शुरुआती पांच में से चार लड़कियां है। इन लड़कियों में – पहले स्थान पर ईरा सिंघल, दूसरे पर रेनु राज, तीसरे पर निधि गुप्ता और चौथे स्थान पर वंदना राव ने कब्जा जमाया है। ईरा और निधि गुप्ता दोनों दिल्ली से हैं और वे दोनों ही भारतीय राजस्व विभाग में कार्यरत हैं।