![मेनका बोलीं, जानवरों को मारने के लिए राज्यों को लिखी जा रही चिट्ठी](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/5e98313122e5be25f18283447de23beb.jpg)
मेनका बोलीं, जानवरों को मारने के लिए राज्यों को लिखी जा रही चिट्ठी
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आरोप लगाया है कि पर्यावरण मंत्रालय जानवरों को मारने के लिए राज्यों को चिट्ठी लिख रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय हर राज्य को लिख रहा है कि किस जानवर को मारना है। हमें बताइएं, हम आपको इजाजत दे देंगे। बंगाल और हिमाचल में उन्होंने हाथी को मारने की अनुमति दे दी है। गोवा में कह दिया कि मोर को मारें।