राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए लक्षित हमलों को एक ऐसा हमला बताया जिसका सभी लोग इंतजार कर रहे थे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में बतौर आरोपी पेश होने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुवाहाटी की एक स्थानीय अदालत ने आज राहत दे दी। इस मामले में राहुल के खिलाफ संघ के एक कार्यकर्ता ने मामला दर्ज करवाया था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुवाहाटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के संगठन भारत का विभाजन कराना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि उन पर चाहे जितने केस हो जाएं वे आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेेंगे।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज केंद्र सरकार से पूछा कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को दी जानी वाली छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य क्यों है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गायों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देवरिया से यहां तक की अपनी किसान यात्रा के दौरान उन्होंने गायों की दुर्दशा देखी है और गोरक्षा का दम भरने वाली भाजपा तथा संघ उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पिछले पांच महीनों में मध्य प्रदेश के शेओपुर जिले में कुपोषण संबंधी बीमारियों के कारण 116 बच्चों की मौत की खबरों पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता जगदीश गगनेजा की लुधियाना के अस्पताल में मौत हो गई है। पंजाब सह संघचालक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा को 6 अगस्त की रात जालंधर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मार दी थी। उनका इलाज लुधियाना के दयानंद मेडिकल कालेज में किया जा रहा था। गगनेता की मौत किडनी संक्रमण की वजह से हुई।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को आरएसएस ने झूठ बोलने में माहिर बनाया है। साथ ही कहा कि वे एक ऐसी मशीन हैं जो सेल्फी लेने और झूठे वादे करने में महान है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बड़ी बहन प्रियंका गांधी पर सबसे ज्यादा भरोसा है। मीडिया से बातचीत में कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी बहन राजनीति में आएं लेकिन राजनीति में कदम रखने का फैसला उनका खुद का होगा।
उच्चतम न्यायालय ने आज गैरशिक्षण पृष्ठभूमि के एक व्यक्ति की प्रतिष्ठित अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति के रूप में नियुक्ति पर सवाल खड़ा किया। कुलपति के पद पर पूर्व सैन्य अधिकारी जमीरउद्दीन शाह की नियुक्ति को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने यह सवाल उठाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के 7 रेस कोर्स रोड स्थित अपने आवास पर आरएसएस के प्रचारकों के लिए एक भोज का आयोजन किया। गौरक्षकों पर सख्त बयान के बाद मोदी की इस दावत को डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है।