Advertisement

Search Result : "Rajkumar Chauhan"

एफटीआईआई मामला: बातचीत फिर फेल

एफटीआईआई मामला: बातचीत फिर फेल

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद से अभिनेता गजेंद्र चौहान को हटाने की छात्रों की मांग को लेकर 100 दिन से अधिक समय से जारी गतिरोध समाप्त करने में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों और एफटीआईआई छात्रों के बीच आज ताजा दौर की बैठक असफल रही।
आरके सिंह का भाजपा पर गुंडों को टिकट बेचने का आरोप

आरके सिंह का भाजपा पर गुंडों को टिकट बेचने का आरोप

भाजपा सांसद राजकुमार सिंह ने बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर अपनी ही पार्टी और खासकर सुशील मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर राज्य में पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है। राजकुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर खराब छवि वालों को टिकट दिया जा रहा है, जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।
देश को संघ और मोदी से बचाने आया हूं-राहुल गांधी

देश को संघ और मोदी से बचाने आया हूं-राहुल गांधी

मोदी सरकार पर तीखे हमले जारी रखते हुए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, जब आपके विचार सरकार से टकराएंगे तो आपके माइक बंद हो जाएंगे। वह देश को संघ और मोदी से बचाने आए हैं। राहुल ने संघ पर शैक्षिक संस्‍थाओं पर कब्‍जा जमाने का भी आरोप लगाया है।
'युद्धिष्ठिर' के बाद 'राम' भी होंगे भाजपा में शामिल

'युद्धिष्ठिर' के बाद 'राम' भी होंगे भाजपा में शामिल

अभिनेता अरुण गोविल भारत के टीवी जगत में एक जाना पहचाना नाम हैं। लगभग 25 साल पहले रामायण में निभाए गए भगवान राम के किरदार के लिए पूरा देश उन्हें आज भी याद करता है। गोविल इस समय टीवी पर बहुत कम सक्रिय हैं। हाल ही में वे डीडी किसान चैनल से जुड़े हैं। और अब भाजपा से जुड़ने की खबरों से चर्चा में हैं।
एफटीआईआई विवाद में संघ को लपेटा राहुल ने

एफटीआईआई विवाद में संघ को लपेटा राहुल ने

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यह कहते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला किया कि गजेंद्र चौहान की यहां प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति शैक्षणिक, नौकरशाही और न्यायिक प्रणाली को कमजोर करने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बड़ी योजना का हिस्सा है।
निकालना है निकाल दो, हड़ताल जारी रहेगी

निकालना है निकाल दो, हड़ताल जारी रहेगी

अनुशासनात्मक कार्रवाई और निष्कासन की चेतावनी से बेपरवाह एफटीआईआई के छात्रों ने कहा है कि 35 दिनों से चल रहा उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती। उनकी एक प्रमुख मांग टीवी कलाकार गजेंद्र चौहान को इस संस्थान के अध्यक्ष पद से हटाने की है।
मेरी आजादी मेरा गौरव है

मेरी आजादी मेरा गौरव है

मेरी स्वतंत्रता मेरा गौरव है और इसी के लिए मैं भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्‍थान (एफटीआईआई) में संघर्ष कर रही हूं।
शिवराज के विरोध में सहरिया बच्चों ने खाए अंडे

शिवराज के विरोध में सहरिया बच्चों ने खाए अंडे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आंगनबाड़ी में अंडे न दिए जाने के फैसले के विरोध में सहरिया समुदाय के 100 से अधिक बच्चों ने खाए अंडे
सरकार को झटका, अनुपम खेर भी गजेंद्र के विरोध में

सरकार को झटका, अनुपम खेर भी गजेंद्र के विरोध में

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर भी पुणे स्थित फिल्म प्रशिक्षण संस्‍थान (एफटीआईआई) के विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा है कि इसके प्रमुख के रूप में एक ज्यादा योग्य व्यक्ति की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने इस सरकारी संस्थान को एक स्वायत्त संस्था के रूप में तब्दील करने के विचार का भी समर्थन किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement