इस बीच रामचंद्र गुहा ने ट्वीट कर वर्तमान मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए लिखा, 'अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि किसी पुस्तक या लेख का जवाब दूसरी पुस्तक या लेख ही हो सकते हैं। लेकिन हम अब वाजपेयी के भारत में नहीं रह रहे।'
कांग्रेस के विरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस आज "अस्तित्व के संकट" का सामना कर रही है। रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुनौतियों का सामना करने के लिए पार्टी के सभी नेताओं द्वारा "सामूहिक प्रयास" करने की जरूरत है।
कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि पारदर्शिता की बात करने वाले नायडू ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सरकार को नुकसान पहुंचाया और बेटी तथा बेटे को पांच सौ करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया।
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की चर्चा लंबे समय से थी। इसमें फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। उन्होंने इस फिल्म में इतने कट सुझाए थे कि फिल्म की रील छलनी की तरह ही निकल कर आती।
AIB स्नैपचैट डॉग फिल्टर पर विवाद अब सियासी रंग लेने लगा है। पीएम मोदी की मजाक उड़ाने को लेकर AIB पर एफआईआर के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर, संजय झा के साथ-साथ कई नेताओं ने डॉग फिल्टर के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है।
लंबे समय से विवादों में फंसी फिल्म अंततः 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो ही जाएगी। लिपस्टिक अंडर माय बुर्का को सर्टिफिकेशन बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा था। निर्माता प्रकाश झा और निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव ने फिल्म की रीलिज के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।