![भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे मांझी](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/6e8b8716bac9d9c9e29e87d9c37aea6c.jpg)
भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लेकिन भाजपा उन्हें कितनी सीटें देगी, यह अभी तय नहीं है। राजद और जदयू के बीच गठबंधन के बाद एनडीए ने भी अपना कुनबा बढ़ाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। बिहार चुनाव को लेकर आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मांझी के अलावा, उपेंद्र कुशवाह, धर्मेंद्र प्रधान अौर भूपेंद्र यादव से मुलाकात की।