रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु बुधवार को आसान जीत के साथ एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गयी। वुहान (चीन) में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में साइना नेहवाल को शुरू में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने उम्र को धता बताकर सोमवार को आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। यह उनके करियर का कुल 17वां स्वर्ण पदक है।
राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का जब जन्म हुआ था तो उनकी मां को निराशा हुई थी क्योंकि वह लड़का चाहती थी। यह दावा फोगाट पर लिखी गयी गई एक किताब में किया गया है।
कप्तान के रूप में विराट कोहली की परिपक्वता आज सामने आई जब उन्होंने अपनी तकनीक को लेकर जिमी एंडरसन के बयान को अधिक तूल नहीं दिया और इंग्लैंड के इस अनुभवी तेज गेंदबाज को समय के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि वह व्यंग्यात्मक माइंडगेम में विश्वास नहीं रखते।
भारतीय जिम्नास्ट और रियो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दीपा करमाकर तोहफे में मिली बीएमडब्ल्यू कार को वापस करना चाहती हैं। रियो ओलंपिक में फाइनल खेलने वाली दीपा इस तोहफे को लौटाना चाहती हैं क्योंकि महंगी और आलीशान कार को मैंटेन करना उनके लिए आसान नहीं है।
रियो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने उस समय इतिहास रच दिया जब मरियाप्पन थंगावेलू परालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए जबकि वरूण भाटी ने टी42 ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता।
खेल मंत्रालय ने ओलंपिक धाविका ओपी जैशा उन आरोपों की जांच के लिये मंगलवार को दो सदस्यीय समिति गठित की है। जैशा ने रियो ओलंपिक में दौड़ के दौरान अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। जैशा ने कहा था कि वह स्पर्धा के दौरान मर भी सकती थी।
रियो ओलंपिक से लौटी भारतीय एथलीट सुधा सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रियो दि जिनेरियो से लौटने के बाद उनका बेंग्लुरू के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके जीका वायरस से पीडि़त होने का संदेह है।
ब्राजील के रियो में 31 वें आेलंपिक खेलों का रंगारंग समापन हुआ। समारोह ऐतिहासिक मारकाना स्टेडियम में हुआ। भारत एक कांस्य और एक रजत पदक के साथ 67वें स्थान पर रहा, जबकि सबसे अधिक 121 पदक के साथ अमेरिका शीर्ष पर रहा।