Advertisement

Search Result : "Rohit Ranjan"

इस बार डीवी में शाहरुख- काजोल की जोड़ी

इस बार डीवी में शाहरुख- काजोल की जोड़ी

दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे के बाद से ही शाहरुख-काजोल की जोड़ी के दीवानों की कमी नहीं है। बड़े परदे की इस मशहूर जोड़ी ने आखरी बार माइ नेम इज खान में काम किया था। अब दोनों फिर एक साथ आ रहे हैं। इस बार फिल्म का नाम सिर्फ दिलवाले है।
चतुर्भुज स्थान की दास्तां कोठागोई

चतुर्भुज स्थान की दास्तां कोठागोई

यह किस्सों का संकलन है। मुजफ्फरपुर बिहार में तवायफों की एक 100 साल से पुरानी बस्ती है चतुर्भुज स्थान, जो बहुत प्रसिद्ध रहा है। उसके 100 साल के इतिहास को जानने-समझने की एक विनम्र कोशिश है यह किताब। इसमें उनके उत्थान के किस्से हैं, उनके पतन की नजीरें हैं। कोठागोई का एक उद्देश्य है आज की पीढ़ी का परिचय कोठों की उस संस्कृति से करवाना जो कभी तहजीब का केंद्र होता था, बाद में उसका रूप, उसकी पहचान बदलती गई। इसमें उन किरदारों के सुख हैं, दुःख हैं, गीत है, संगीत है जिनको न इतिहास ने याद किया न संस्कृति के अलंबरदारों ने। इस किताब का प्रकाशन वाणी प्रकाशन से हो रहा है।
आईपीएलः मुंबई इंडियंस ने इतिहास दोहराया

आईपीएलः मुंबई इंडियंस ने इतिहास दोहराया

सन 2013 में आईपीएल के छठे सीजन में कोलकाता के इडेन गार्डेन मैदान पर ही मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 23 रन से हराकर पहली बार चैंपियनशिप जीतने का स्वाद चखा था। आईपीएल-8 के फाइनल में उसने एक बार फिर इसी मैदान पर चेन्नई को 44 रन से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करनी होगी कि पूरे आईपीएल सीजन में ही नहीं, देश के सबसे सफल कप्तान के समक्ष भी उनकी रणनीति कामयाब रही। चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रन से हराने में अहम भागीदारी निभाने और तेजी से अर्धशतक बनाने के लिए कप्तान रोहित शर्मा को मैन आॅफ द मैच चुना गया।
अचानक सबको भाने लगे महाराणा प्रताप

अचानक सबको भाने लगे महाराणा प्रताप

महाराणा प्रताप अचानक देश की राजनीति में महत्वपूर्ण हो गए हैं। तभी तो उनकी जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मांग को लेकर देश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तेलंगाना में यह अभियान जोरों पर है।
आईपीएलः कोलकाता को हरा मुंबई के हौंसले बुलंद

आईपीएलः कोलकाता को हरा मुंबई के हौंसले बुलंद

मुंबई इंडियंस ने एक और कांटे की टक्कर और रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को पांच रन से हराकर प्ले-आॅफ में बने रहने की उम्मीद बरकरार रखी है।
बजट सत्र की अवधि बढ़ाने पर विपक्ष का भारी विरोध

बजट सत्र की अवधि बढ़ाने पर विपक्ष का भारी विरोध

लोकसभा बजट सत्र की अवधि को तीन दिन के लिए बढ़ाने की सरकार की योजना को तानाशाहीपूर्ण करार देते हुए एकजुट विपक्ष ने शुक्रवार को भारी हंगामा किया ।
Advertisement
Advertisement
Advertisement