भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने उम्र को धता बताकर सोमवार को आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। यह उनके करियर का कुल 17वां स्वर्ण पदक है।
पंंजाब में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनैतिक दल पैंतरा बदलते जा रहे हैं। नए राजनैतिक समीकरण के तहत नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर और आवाज-ए-हिंद पार्टी के नेता प्रगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश करने वाले हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कौर के इस कदम का स्वागत किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू मुंबई में थे और वह आने वाले दिनों में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।
एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में शानदार फार्म में चल रहे भारत के अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह का कहना है कि वह सिर्फ पेनल्टी कार्नर पर गोल करने की अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कैरियर में पहली बार रूपिंदर ने एक हाकी टूर्नामेंट में 10 गोल किये हैं।
स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने आज चौथे एशियाई चैंपियन्स ट्राफी हाकी टूर्नामेंट में मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराकर अंकतालिका में अपना शीर्ष स्थान पक्का किया।
अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा है कि उन्होंने भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्मकार एम नाइट श्यामलन की श्रंखला वेवार्ड पाइन्स की भूमिका का प्रस्ताव इससे जुड़ी चुनौतियों की वजह से स्वीकार किया था। इस साइंस-फिक्शन रोमांचक शृंखला के दूसरे सीजन में निम्रत ने रिबेका येडलीन की भूमिका निभाई थी। इसका प्रसारण इस साल मई से जुलाई तक हुआ था।
बिहार की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली रूबी राय ने आंसरशीट में सिर्फ फिल्मों के नाम लिखे थे। उसने एक अन्य उत्तरपुस्तिका में कवि तुलसीदास का नाम 100 से भी ज़्यादा बार लिख आई थी। कुछ अन्य में रूबी ने कविताएं लिखी थीं। इन उत्तरपुस्तिकाओं को बाद में 'विशेषज्ञों' द्वारा लिखी हुई उत्तरपुस्तिकाओं से बदल दिया गया था।