जिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन धार्मिक आडंबर और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष में बीता दिया, उनकी शोभायात्रा के नाम भी सहारनपुर में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंबेडकर जयंती के मौके पर एक बड़ा दांव खेला है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के दौरान जनता को शुभकामनाएं देते हुए केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वे दिल्ली में एससी और एसटी आयोग बनाएंगे।
योगी आदित्यनाथ ने जिस हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना की थी, उसके नाम पर गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। मेरठ में यह लगातार दूसरी घटना है, जिसमें खुद को हिंदू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता बताने वाले लोगों ने किसी की निजता का हनन करते हुए बदसलूकी की है।
उत्तर प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मेरठ में लव जिहाद के नाम पर हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने साथ रह रहे एक लड़के और लड़की को पकड़ा, उनके साथ मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की हिंदू युवा वाहिनी धर्मांतरण को लेकर उग्र हुई और चर्च में की जा रही प्रार्थना को बंद करा दिया। वाहिनी के कार्यकर्ता दल बल पहुंच बवाल करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चर्च में स्थानीय लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ हिन्दू युवा वाहिनी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तालमेल नहीं बना पा रहे। हिन्दू युवा वाहिनी ने भारतीय जनता पार्टी पर आदित्यनाथ की अनदेखी का आरोप लगाया और 6 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। आदित्यनाथ भी इन उम्मीदवारों पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हालांकि उन्होंने इस संस्था को गैरराजनीतिक करार दिया है।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 61वें निर्वाण दिवस पर जनता का आह्वान किया कि अवाम को फकीर बनाने वाली भाजपा को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त देकर चौथे नंबर पर लाना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार और उसमें फेरबदल के एक दिन बाद राजग की सहयोगी शिवसेना ने बुधवार को भाजपा पर कटाक्ष किया कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडलों में काम करने वाले लोगों की तरह क्षमतावान लोगों को खोजना इन दिनों बहुत मुश्किल है।