शीर्षक्रम के बल्लेबाज कौशल सिल्वा के जुझारू शतक से श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच पर मंगलवार को अपनी पकड़ मजबूत कर दी। सिल्वा ने 115 रन की शानदार पारी खेली जिससे श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 312 रन बनाकर 288 रन की अच्छी बढ़त हासिल करके तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने की उम्मीद जगा दी।
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर राम मंदिर निर्माण का मामला उठाया है। स्वामी ने सोमवार को राज्यसभा में मांग की कि अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय में रोजाना सुनवाई होनी चाहिए। स्वामी ने सरकार से मांग की कि वह उच्चतम न्याायलय से इसके लिए अनुरोध करे।
ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में शनिवार को गाले में विश्व की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया को तीसरे दिन ही 229 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।
श्रीलंका ने शुक्रवार को गाले में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 413 रन का लक्ष्य देने के बाद अंतिम सत्र में तीन विकेट चटकाने के साथ ही मेहमान टीम पर शिकंजा कस दिया। दूसरे दिन 21 विकेट गिरे जिसमें श्रीलंका के रंगना हेराथ की हैट्रिक भी शामिल है। दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 25 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी है और अब भी उसे 388 रन चाहिए।
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तबीयत में धीरेे-धीरे सुधार हो रहा है। दो दिनों पहले दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनके कंधे की सर्जरी हुई थी। अस्पताल के अध्यक्ष :बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट: डाॅ. डी. एस. राणा की तरफ से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, डाॅ. अरूप बसु और उनकी टीम डिपार्टमेंट आॅफ पल्मोनोलाॅजी में उनका इलाज कर रही है।
मुंबई की विवादित आदर्श सोसाइटी की इमारत गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तत्काल रोक लगा दी है। अदालत ने मामले में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है। शुक्रवार को कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की। अदालत ने इससे पहले केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से जवाब देने को भी कहा है।
झूठी शान की खातिर हत्या करने के एक संदिग्ध मामले में नवी मुंबई में एक सवर्ण लड़की के परिवार वालों ने 16 साल के एक दलित लड़के की कथित तौर पर हत्या कर दी। लड़का सवर्ण लड़की से प्रेम करता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मामले के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 17 साल की लड़की को भी हिरासत में लिया गया है।
रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के सबसे उम्रदराज पैरवीकार हाशिम अंसारी के बुधवार को हुए निधन से मुसलमानों और हिन्दुओं समेत पूरे समाज में दुख का माहौल है। विवादित ढांचा विवाद के आखिरी मूल वादी अंसारी ने कभी भी मुद्दे को लेकर सियासत नहीं की। सारी जिंदगी मुकदमे की पैरवी में निकाल देने वाले अंसारी को समाज का हर वर्ग और तबका सम्मान की नजर से देखता था।