चीन ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की मांग के लिए जापान, जर्मनी और ब्राजील के साथ भारत का गठबंधन करना एक बहुत बड़ी गलती है।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए स्तर की वार्ता से पहले पाकिस्तान ने कश्मीरी अलगाववादियों को बातचीत के लिए बुलाकर वार्ता को बड़ा झटका दिया है।
पिछले साल भर में दस लाख से ज्यादा भारतवासियों ने स्वेच्छा से अपनी रसोई गैस सब्सिडी छोड़ी। एक विकासशील देश में मोदी सरकार ने इन लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का अभियान यह कहते हुए छेड़ा कि पैसा ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। सरकारी अनुदानों के बारे में आख्यान बदलने का यह प्रयास नई राह बनाता है। ज्यादातर सब्सिडी कम जरूरतमंद लोग चट कर गए हैं, इसके बारे में बहुत सार्वजनिक विमर्श हुआ है।
बॉलीवुड के बीते दिनों के एंग्री यंग मैन और आज के सबसे व्यस्त कलाकार अमिताभ बच्चन जल्द ही एक टीवी सीरीज एस्ट्रा फोर्स में सुपर हीरो का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्मों, टेलीविजन और विज्ञापन की इस व्यस्तता के बीच उन्हें अपनी नातिन नव्या नवेली, नाती अगस्त्य और पोती आराध्या के साथ समय बिताना पसंद है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक वर्ष के कार्यकाल के लिए अपने अध्यक्ष के तौर पर डेनमार्क के मोगेंस लुकेटाॅफ्ट को चुना है। लुकेटॉफ्ट ने कहा कि इस एक वर्ष के कार्यकाल में वह सुरक्षा परिषद में सुधारों में सदस्य देशों के हितों पर विचार करेंगे।
केरल के कोझीकोड स्थित कारीपुर हवाई अड्डे पर हवाई अड्डा कर्मचारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के बीच बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर जबर्दस्त झड़प हुई। इस खूनी संघर्ष में सीआईएसएफ के जवान जयपाल यादव की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए जिनका इलाज कोझीकोड मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुरक्षा कारणों से सशस्त्र बलों में कॉम्बेट अभियानों के लिए महिलाओं की भर्ती करने से इंकार किया है लेकिन कहा कि अन्य संचालन क्षेत्रों से जुड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
असम के नागौन जिले के पास लाओखोवा में सुखोई-30 लड़ाकू विमान मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन सौभाग्य यह रहा कि पायलट और सह-पायलट विमान से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।