राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सोनिया गांधी के बुलाए भोज में आज 17 विपक्षी दल शिरकत कर किए। इस भोज में 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोज में आने से पहले ही मना कर दिया था। बैठक खत्म होने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। लेकिन जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष को लामबंद करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोशिशे तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी रणनीति फाइनल करने के लिए 26 मई को सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग होने वाली इस बैठक में अगर सहमति बनी तो हो सकता है कि उसी दिन विपक्ष अपने साझा उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर दे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज राजद प्रमुख लालू यादव से फोन पर बात की है। चर्चा है कि सोनिया गांधी ने लालू से राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में बातचीत की । इन दिनों राष्ट्रपति चुनावों को लेकर सोनिया गांधी काफी सक्रिय दिखाई दे रही हैं।
फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष को 7 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा से पहले सभी सियासी दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस समेत केन्द्र के अन्य विपक्षी दल एक होने की कवायद कर रही है, वहीं शिवसेना ने एनसीपी नेता शरद पवार को राष्ट्रपति बनाने की मांग की है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सक्रियता में काफी कमी आ गई थी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी वे फ्रंट पर नहीं दिखीं। लेकिन अब राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने में उनकी सक्रियता साफ देखी जा रही है।
स्वास्थ्य जांच के सिलसिले में विदेश गयीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार देर रात अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ स्वदेश लौट आयीं। दोनों नेता पार्टी से जुड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार चल रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अस्वस्थ मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए विदेश गए हैं। सोनिया का अभी इलाज चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेकर चंडीगढ़ से लौटने के तुरंत बाद राहुल विदेश चले गए।