कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी की समाधिस्थल वीरभूमि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में पीडि़तों से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाया है।
गुरुवार को जद (यू) के वरिष्ठ नेता शरद यादव द्वारा दिल्ली में आयोजित ‘साझा विरासत बचाओ’ सम्मेलन में शामिल होने से पहले कांग्रेस ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है।
बिहार में सियासी हलचल के बीच नीतीश सरकार के मंत्री पर फतवा जारी हो गया है। मंत्री खुर्शीद अहमद पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने की वजह से यह फतवा जारी किया गया है।
एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद उम्मीदवार घोषित रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के बाद जेडीयू और आरजेडी में जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने एक बार भाजपा सरकार पर हमला बोला है। हाल ही में इसरो द्वारा वीइकल जीएलएलवी मार्क-3 डी1 को प्रक्षेपित कर नई उपलब्धि हासिल करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कांग्रेस के सपने साकार होते दिख रहे हैं।
पशु बाजार संबंधित केन्द्र के फैसले को लेकर विवाद जारी है। इस बीच आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने गौहत्या पर लगाई गई पाबंदी पर केंद्र सरकार का समर्थन किया।
भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद झा की पत्नी पूनम झा आजाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी :आप: छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं। पूनम झा आजाद पांच महीने पहले आप में शामिल हुई थीं।