सपा नेता शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बयान पर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने ऐसे किसी मोर्चे की जानकारी होने से इंकार किया है। हालांकि, अखिलेश ने कहा कि अगर ऐसा मोर्चा बन रहा है, तो अच्छी बात है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 'सर्वश्रेष्ठर अभिनेता' पुरस्कार से सम्मानित होने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने सोसल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अक्षय ने मानसिक बीमारियों के प्रति सतर्कता बढ़ाने और युवाओं को अपनी कमजोरियों के बजाए अपनी क्षमताओं पर काम करने की सलाह दी है।
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ। हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के दो लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट लूट की जानकारी दी है।
भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में सुकमा में हुए नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए। इन्हीं शहीदों में से एक की पत्नी ने कहा है कि सुरक्षा जवानों को एक तरह से कठपुतली बना कर रख दिया गया हैं।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों ने आज जब सेना के शिविर पर हमला किया तो वहां पहरेदारी कर रहे गनर ऋषि कुमार ने दो बार मौत को चकमा देकर दो हमलावरों को अकेले मार गिराया और तीसरे को घायल कर दिया।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में शहीदों के शवों के साथ दिल दहला देने वाली बर्ताव की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए करीब 6 जवानों के गुप्तांगों को नक्सलियों द्वारा काट दिया गया।