कई बड़े सितारों के नाम वापस लेने से बेनूर हुई ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा में नोवाक जोकोविच, एंडी मरे और सेरेना विलियम्स जैसे धुरंधर इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे।
बीते शुक्रवार को जेल से बाहर आए पटेल आरक्षण के नेता हार्दिक पटेल ने अपनी जमानत की शर्त के अनुरूप रविवार की सुबह गुजरात छोड़ दिया। निर्वासन की इस अवधि को पूरा करने के लिए हार्दिक राजस्थान के उदयपुर पहुंच गए हैं। वह यहीं एक मकान में छह महीने तक रहेंगे।
चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा ने साहसिक खेल दिखाते हुए अमेरिका की सेरेना विलियम्स को फ्रेंच ओपन के फाइनल में मात दे दी है। इस तरह सेरेना का स्टेफी ग्राफ के 22 ग्रैंड स्लैम खिताबोंं की बराबरी करने का सपना यहां भी पूरा नहीं हो पाया। इससे पहले अमेरिकी ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन में सेरेना खिताब के नजदीक पहुंची थी लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। अब उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए विंबलडन का इंतजार करना होगा। यहां अगर वे जीत जातीं तो महिला एकल में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में स्टेफी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच जाती।
सेरेना विलियम्स ने पेरिस में इतिहास रचने की उम्मीदों को जीवंत रखते हुए शुक्रवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई लेकिन उन्हें सेमीफाइनल में किकी बर्टन्स को 7-6, 6-4 से हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा। लगातार दूसरे दिन 34 साल की अमेरिकी सेेरेना को जूझना पड़ा और कई मौकों पर वह लय में भी नहीं दिखी लेकिन अंतत: जीत दर्ज करने में सफल रही।
उच्चतम न्यायलय ने वर्ष 2012 में केरल तट पर दो मछुआरों की हत्या करने के आरोपी दो इतालवी मरीनों में से एक साल्वाटोर जिरोन की जमानत संबंधी शर्तों में गुरुवार को ढील दी। इतालवी मरीन को स्वेदश जाने पर केंद्र ने अदालत में कोई आपत्ति नहीं जतायी। पूरे मामले में सरकार के ऐसे रुख के बाद केरल सरकार ने इस प्रकरण में केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया।
महिला लॉन टेनिस की शेरनी सेरेना विलियम्स कुत्तों के खाने को चखकर बीमार हो गई। चोटी की अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। हर बार वह नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं। लेकिन इस बार वह गच्चा खा गईं। कुत्तों के खाने को चखने के बाद उनको डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ी।
संगीत सरहदें नहीं जानती, जाति, धर्म और बंटवारा नहीं मानती। पत्तों-पत्तों, हवाओं के रेशों-रेशों, बादलों के रुनझुन सी बूंदों में, हर रंगों की झलकियों में प्रतिपल ध्वनियां प्रवाहित होती हैं।