पश्चिम बंगाल में बच्चों की खरीद-फरोख्त और तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी चंदना चक्रवर्ती ने बच्चों को बेचने की प्रक्रिया में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और रूपा गांगुली पर भी आरोप लगाए हैं। आरोपी का यह बयान भाजपा के लिए नया सिरदर्द साबित हो सकता है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष विवादों में है। घोष ने नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की आलोचना की है। इससे राज्य की राजनीति में एकाएक गरमाहट पैदा हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि घोष ने अमर्त्य सेन के बारे में जो नकारात्मक बातें कही है वह शर्मनाक है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में उनकी पार्टी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
यूपी चुनावों के मद्देनजर भाजपा की जारी दूसरी सूची में भी पिछड़ों को प्राथमिकता दी गई है। जातीय समीकरणों के लिहाज से पिछड़ों के अलावा सवर्णों को भी अपने पाले में करने की कोशिश की गई है। 155 लोगों की दूसरी सूची में भाजपा ने परिवारवाद पर दांव खेला है।
सीबीआई ने कथित रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया। एक हफ्ते के अंदर यह पार्टी के दूसरे नेता की गिरफ्तारी है। बंदोपाध्याय करीब ग्यारह बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे। उनसे चार घंटे से अधिक देर तक सघन पूछताछ की गयी। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें पहले सीबीआई ने तीन बार समन जारी किया था।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने आज कहा कि हाल ही में कोलकाता के ऊपर उड़ान भर रहे तीन विमानों का चालक दल खुद को समय पालन में बेहतर दिखाने के लिए विमान को निर्धारित समय से पहले उतारना चाहता था इसलिए झूठी चेतावनी देकर शरारत कर रहा था। अधिकारी ने उन्हें हटाने की कार्रवाई को सही ठहराया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में नोटबंदी के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि उसे कांग्रेस और वामदलों का समर्थन हासिल नहीं हुआ जो राष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार द्वारा किये गये फैसले का विरोध करते हुए उसके साथ हैं।
तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने अपनी नेता ममता बनर्जी को रवींद्रनाथ ठाकुर, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसी राष्ट्रीय हस्तियों के समतुल्य करार दिया और कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की तस्वीर देश के हर घर में होनी चाहिए।