ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित संगीतकार ए आर रहमान भले ही संगीत के बारे में सब कुछ जानते हों पर जब उन्हें महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के बारे में जानकारी जुटाने के लिए गूगल सर्च इंजिन का सहारा लेना पड़ा।
यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग का खिताब इटली की फ्लाविया पेनेटा ने अपने नाम कर लिया है। 33 वर्षीय पेनेटा ने अपनी हमवतन खिलाड़ी को हराकर इतिहास रच दिया। वह इस उम्र में पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं।
स्टीवन स्पीलबर्ग यदि घोषणा कर दें कि नई फिल्म पर काम कर रहे हैं तो दर्शकों की उत्सुकता उसी दिन से जाग जाती है। उनकी आने वाली साइंस फिक्शन फिल्म रेडी प्लेयर वन सन 2017 के आखिर में रिलीज होगी। लेकिन इस पर चर्चा अभी से शुरू हो गई है।
दुनिया के 10वें नंबर के युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और साकेत माइनेनी को आर्टेम सिटेक और मार्कस डेनियल के खिलाफ सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे भारत एशिया ओसियाना डेविस कप ग्रुप एक टेनिस मुकाबले में शनिवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से पिछड़ गया।
डेविस कप के विश्व प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रही टक्कर में सोमदेव देववर्मन की हैरतअंगेज हार के बाद युकी भांबरी ने प्रभावशाली जीत दर्ज करके भारत को डेविस कप एशिया ओसियाना ग्रुप एक मुकाबले में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-1 से बराबरी दिलाई।
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके मंगलवार को यहां अपने- अपने जोड़ीदारों के साथ विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन लिएंडर पेस का पांच सेट तक चले रोमांचक मैच में हार से पुरुष युगल में अभियान समाप्त हो गया।