Advertisement

Search Result : "Tamilnadu liquor death"

नोटबंदी से अब भी राहत नहीं, बैंक की कतार में खड़े बुजुर्ग की मृत्यु

नोटबंदी से अब भी राहत नहीं, बैंक की कतार में खड़े बुजुर्ग की मृत्यु

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रुपये निकालने के लिये बैंक के आगे कतार में खड़े एक बुजुर्ग की ग़श खाकर गिरने से मृत्यु हो गयी। नोटबंदी के करीब 48 दिनों बाद भी देश में हालात सामान्‍य नहीं हो पाए हैं। बैंकों और एटीएम के बाहर लगी कतारेंं इसकी गवाही दे रही हैं।
तमिलनाडु के मुख्‍य सचिव के आवास पर इनकम टैक्‍स विभाग ने मारा छापा

तमिलनाडु के मुख्‍य सचिव के आवास पर इनकम टैक्‍स विभाग ने मारा छापा

तमिलनाडु के मुख्य सचिव राम मोहन राव के चेन्‍नई में अन्ना नगर स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने यह छापा शेखर रेड्डी से मिली जानकारी के बाद मारा है। अन्ना नगर के अलावा 12 अन्य जगहों पर भी कार्रवाई जारी है।
सुप्रीम कोर्ट ने राजमार्गों पर शराब की दुकानों पर लगाया प्रतिबंध

सुप्रीम कोर्ट ने राजमार्गों पर शराब की दुकानों पर लगाया प्रतिबंध

उच्चतम न्यायालय ने देश भर में राष्ट्रीय और राज्यों के राजमार्गों पर शराब की सभी दुकानें बंद करने का आज आदेश दिया और साथ ही स्पष्ट किया कि शराब की मौजूदा दुकानों के लाइसेंस का 31 मार्च, 2017 के बाद नवीनीकरण नहीं किया जायेगा।
मोदी की मंत्री बोलीं, बैंक की लाइन में उनकी मौत हो रही है, जो लूट रहे थे देश को

मोदी की मंत्री बोलीं, बैंक की लाइन में उनकी मौत हो रही है, जो लूट रहे थे देश को

नोटबंदी पर केंंद्र की मोदी सरकार की एक मंत्री ने विवादित बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने कहा है कि बैंक की लाइन में उन्‍हीं लोगों की मौत हो रही है, जो देश को लूट रहे थे। नोटबंदी फैसले के बाद देशभर में लोगों को बैंकों और एटीएम से पैसा निकालने में दिक्कत हो रही है, यही नहीं कई जगहों पर बैंकों की लाइन में लोगों के मरने की भी खबर है, लेकिन कृष्णा राज ने इन मौतों पर ऐसा बयान देकर एक तरह से बचकाना हरकत की है।
चक्रवात वरदा : तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश

चक्रवात वरदा : तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश

भीषण चक्रवाती तूफान वरदा चेन्नई के करीब 60 किलोमीटर पूर्वोत्‍तर में पहुंच गया है और इसके आगामी दो घंटों में चेन्‍नई में पहुंचने की संभावना है। एेसे में शहर एवं तमिलनाडु के तटीय जिलों तिरूवल्लूर एवं कांचीपुरम में सोमवार को भारी बारिश हुई, निचले इलाकों में पानी भर गया और तेज हवाओं के कारण सैकड़ों पेड़ उखड़ गए।
तमिलनाडु में वरदा ने ली दो की जान, जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

तमिलनाडु में वरदा ने ली दो की जान, जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

तेज गति की हवाओं और भारी बारिश के साथ चेन्‍नई महानगर और उत्तरी तमिलनाडु के तटीय जिलों में सोमवार को भीषण चक्रवाती तूफान वरदा पहुंचा जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण सैकड़ों वृक्ष उखड़ गए, हवाई और भूतल परिवहन बाधित हो गया और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
मुंबई के गोरेगांव में हेलीकॉप्‍टर क्रैश, दो लोगों की मौत

मुंबई के गोरेगांव में हेलीकॉप्‍टर क्रैश, दो लोगों की मौत

मुंबई के गोरेगांव में रविवार को एक हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। घायल क्रू मेंबर और दो यात्रियों की हालत गंभीर है।
चेन्‍नई में छापेमारी:70 करोड़ के नए नोट सहित 90 करोड़ बरामद,100 किलो गोल्‍ड भी

चेन्‍नई में छापेमारी:70 करोड़ के नए नोट सहित 90 करोड़ बरामद,100 किलो गोल्‍ड भी

नोटबंदी के बाद समूचे देश में नोटों पर छापेमारी जारी है। आयकर विभाग की विभिन्‍न टीमों ने गुरुवार को चेन्‍नई में 8 स्‍थानों पर छापेमारी की। जिसमें 90 करोड़ रुपए की नकदी मिली है, इनमें से 70 करोड़ के नए नोट श्‍ाामिल हैं। इसके अलावा 100 किलो सोना भी बरामद किया गया है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चेन्‍नई के ज्‍वेलर्स के घर पर यह छापेमारी हुई है।
ममता बोलीं : 30 दिन में 90 से ज्यादा की मौत, मोदी बाबू अब और कितने?

ममता बोलीं : 30 दिन में 90 से ज्यादा की मौत, मोदी बाबू अब और कितने?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद पिछले एक महीने से लोगों को काफी दिक्कत और वित्तीय असुरक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और इसके लिए पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगातार प्रहार करने वाली बनर्जी ने कहा, विदेशों से भी काला धन बरामद नहीं हो सका। तथाकथित काला धन की बरामदगी के नाम पर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने जमीन, बैंक जमा, सोना, हीरे-जवाहरात आदि संपत्तियां बनाईं और अब ज्यादा पूंजीवादी बन गई है।
इंडोनेशिया में भूकंप में मरने वालों की संख्या 97 हुई

इंडोनेशिया में भूकंप में मरने वालों की संख्या 97 हुई

इंडोनेशया में बुधवार आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 97 हो गई क्योंकि ढही हुई इमारतों के मलबों से कई शव बाहर निकाले गये हैं। आसेह प्रांत के पीडी जाया जिले में 6.5 तीव्रता का भूकंप उस वक्त आया जब लोग फज्र की नमाज :सुबह की नमाज: की तैयारी कर रहे थे। यह इलाका मुस्लिम बहुल है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement