भारतीय शटलर बी साई प्रणीत ने पूरे दबदबे के साथ खेलते हुए शनिवार को सिंगापुर में कोरिया के ली डोंग कियुन को आसानी से पराजित करके सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
भारत ने वेस्ट वैंकुवर में चिली को रोमांचक फाइनल मुकाबले में शूटआउट में हराकर महिला हाकी विश्व लीग के दूसरे दौर में जीत दर्ज की और विश्व लीग सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।
हैदराबाद के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजा सिंह ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। राजा सिंह ने कहा कि वे लोग जो अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने पर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं। मंदिर निर्माण का विरोध करते हैं। हम उनके विरोध का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम उनका सिर कलम कर सकें। राजा सिंह ने कहा कि अगले साल राम नवमी तक राम मंदिर बनकर रहेगा।
केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है वह राम मंदिर के लिए जेल क्या फांसी पर भी लटकने को तैयार हैं। भारती ने लखनऊ में शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुकाकात की और कहा कि योगी जी का सीएम बनना एक युग परिवर्तन है।
आईपीएल के दसवें संस्करण में पिछली बार की उप विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की टीम के सामने अपने अहम खिलाड़ियों की चोट के बीच चमकीला सफर जारी रखने की चुनौती है। टीम ने टूर्नामेंट में तीन बार फाइनल खेला है। पर उसे खिताबी जीत अभी तक नहीं मिली है। चोट के बीच क्या तीन बार की तरह इस बार भी आरसीबी खिताब जीतने से वंचित रह जाएगी?
लॉन टेनिस के सर्वकालिक चैंपियन रोजर फेडरर ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को इस साल लगातार चौथे मुकाबले में हराकर अपनी टेनिस प्रतिभा का गजब परिचय दिया है। फेडरर ने नडाल को 6-3, 6-4 से हराकर मियामी ओपन का खिताब जीत लिया।
सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि विवाद में सुब्रमण्यम स्वामी को झटका देते हुए मामले में जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने इस मामले में जल्द सुनवाई की संभावना से इनकार किया है।
प्रख्यात सरोद वादक अमजद अली खान का कहना है कि यह दुखद है कि शिक्षा लोगों को एक दूसरे के प्रति हमदर्द बनाने में नाकाम रही और दुर्भाग्य से कुछ लोग आज के दौर में भी मंदिर और मस्जिद बनाने के बारे में बात करते हैं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली का आस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में खेलना संदिग्ध है जिससे इस बेहद कड़ी श्रृंखला के निर्णायक मैच से पहले भारत पर काफी दबाव बन गया है।