![हरियाणा: पहली बार लिंगानुपात का आंकड़ा 950 के पार पहुंचा](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/9061bb5bb385b91de8ea67726eab813f.jpg)
हरियाणा: पहली बार लिंगानुपात का आंकड़ा 950 के पार पहुंचा
विषम लिंगानुपात के लिए कुख्यात हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब यहां लिंगानुपात ने 950 का आकंड़ा छुआ है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस साल मार्च तक जन्म के समय लिंग अनुपात 1000 लड़कों पर 950 लड़कियों का रहा। उन्होंने बताया कि ऐसा राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है।