मशहूर राइटर शोभा डे ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के चेयरमैन पहलाज निहलानी को खुली चुनौती दी है। शोभा ने कहा है कि वो ‘गाय’, ‘गुजरात’, ‘दंगा’ और ‘हिंदुत्व’ जैसे शब्द बोलेंगी और उन्हें जो करना हो कर लें।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दौरों के समय प्रशासन की ओर किए जाने वाले विशेष इतंजामों पर नाराजगी जताई है। सीएम योगी के दौरों पर अब एयरकंडीशनर, एयर कूलर, रेड कारपेट, भगवा तौलिया और परदे नहीं दिखाई देंगे।
देश के सर्वोच्च पद के लिए ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर वोट देने की अपील करते हुए मीरा कुमार ने कहा कि भारत जिस विचारधारा और सिद्धांतों में आस्था रखता है, वह इस समय खतरे में है।
बीपी एंड आरडी की रिपोर्ट में देशभर में पिछले साल हुए विरोध प्रदर्शनों का विस्तृत डाटा सामने आया है। जिसमें सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन उत्तराखंड राज्य में हुए तो वहीं गोवा सहित चार राज्यों में विरोध प्रदर्शनों का आंकड़ा शून्य रहा।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक दंपती की मौत हो गई और उनके दो बच्चे घायल हो गए हैं।
4G VoLTE नेटवर्क पर चलने वाला जियो इकलौता ऑपरेटर है जबकि, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसे इसके प्रतिद्धंदी अभ्ाी वोल्ट पर ट्रायल रनिंग ही कर रहे हैं और अभी तक कमर्शल लॉन्च नहीं किया गया है।
जाने-माने अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल इस बार पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का फर्जी बयान ट्विटर पर शेेयर कर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं।