जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हाईवे पर आज आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया। हमले में सेना का 2 जवान शहीद हो गए जबकि 4 गंभीर रुप से जवान घायल हो गए। आज ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के तीन साल के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया।
केरल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पशुवध करने के मामले को राहुल गांधी ने गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की। इसके बाद कांग्रेस ने सरेआम पशुवध करने वाले अपने चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
हिंसा की आग में पिछले कई दिनों से सुलग रहे सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में शुक्रवार को पहली बार खुशी का महौल देखने को मिला। इस खुशी का कारण कुछ और नहीं बल्कि एक दलित परिवार में दो बहनों की शादी को लेकर था। शादी की वजह से गांव में कई दिनों के बाद खुशी का माहौल दिखा।
आईपीएल-10 का 54वां मैच काफी अहम रहा। कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स में खेले गए इस मैच में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स को जीत की जरूरत थी, लेकिन वह नंबर वन मुंबई इंडियन्स के सामने मात खा गई। अब उसके लिए प्लेऑफ का रास्ता भी मुश्किल हो गया है।
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से की गई गोलाबारी को लेकर भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को समन भेजा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में भारत ने जवाबी कार्रवाई की थी। इसमें पाकिस्तान के दो जवान घायल हो गए।
गोरक्षा के नाम पर हमले और तेज होते जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के सिरसा खदारपुर गांव में गोरक्षा दल के लोगों ने गौ तस्कर समझकर दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो अन्य साथियों को आज पॉस्को कोर्ट ने जमानत दे दी है। एक युवती ने प्रजापति और उनके दोनों साथियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।
बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिये 95,000 से अधिक अस्थायी विदेशी कर्मचारियों द्वारा उपयोग किये जा रहे वीजा कार्यक्रम को आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को समाप्त कर दिया। इन कर्मचारियों में ज्यादातर भारतीय हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के लिए अच्छी खबर है। उसके कप्तान विराट कोहली कंधे की चोट से उबरकर अब अपनी टीम की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह फिट हैं। टीम के एक और स्तंभ एबी डिविलियर्स पहले ही वापसी कर चुके हैं।