उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हुआ। नदी में किसानों और मजदूरों से भरी नाव डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इस दौरान नाव में करीब 60 यात्री सवार थे।
गुड़गांव के रियान इंटरनेशनल स्कूल में हुई सात साल के बच्चे की हत्या पर वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्टर मेनका गांधी ने कहा है कि स्कूलों के नॉन टीचिंग स्टाफ में भी सिर्फ महिलाएं होनी चाहिए।
ये हादसा भुवनेश्वर के बोमिखल इलाके में हुआ है। फ्लाईओवर के मलबे में अभी भी 5 मजदूरों के फंसे होने की खबर है। घटनास्थल पर ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन की टीम बचाव कार्य में जुट गई है।
खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की। मारिजन की नियुक्ति हाल ही में खराब प्रदर्शन के चलते रोलैंट ऑल्टमैंस को हॉकी इंडिया द्वारा कोच पद से बर्खास्त किए जाने के बाद की गई है।
गौरी लंकेश ने अपनी कन्नड़ पत्रिका में आखिरी संपादकीय फेक न्यूज पर लिखा था और उसका टाइटल था- फेक न्यूज़ के जमाने में। सोशल मीडिया में भी वह काफी सक्रिय थीं। उन्होंने आखिरी बार ट्विटर में एक खबर को रीट्वीट किया था, जिसमें रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में फैलाई जा रही फेक न्यूज की पड़ताल की गई थी।