ईडी (प्रवतर्न निदेशालय) ने आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के प्रत्यर्पण के लिए कोशिशे तेज कर दी है तथा इसके लिए इंटरपोल को पत्र लिखा है। ईडी ने इंटरपोल को कहा है कि ललित मोदी ने गलत जानकारी दी है और उनके प्रत्यर्पण के लिए पर्याप्त सबूत हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देश से फरार आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक बार फिर से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन पर निशाना साधा है। मोदी ने सोशल मीडिया पर धोनी को इंडिया सीमेंट की ओर से मिला ऑफर लेटर अपलोड किया, जिसमें धोनी की इनकम का ब्योरा दिया गया है।
हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर नया खुलासा करते हुए लिखा है कि इंटरपोल ने उन्हें रेड कॉर्नर नोटिस कैटेगरी से हटा दिया है।
एम्स में पिछले दो माह में चिकनगुनिया के करीब 890 मामलों की पुष्टि हुई है। इससे पता चलता है कि इस वेक्टर जनित रोग ने किस प्रकार दिल्ली को अपनी चपेट में लिया है और लोग अस्पतालों का चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता ललित कोल्हे ने बीते तीन सालों में पांच बार विवाह किया है। पांचवीं पत्नी भक्ति से मारपीट के संबंध में पत्र मिलने के बाद उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कोल्हे पर केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कोल्हे महाराष्ट्र के जलगांव के उप महापौर हैं।
टाइम पत्रिका की सहस्राब्दि के 10 युवाओं की ताजा सूची में 30 वर्षीय भारतीय उद्यमी उमेश सचदेव भी हैं, जो एक ऐसा फोन बना रहे हैं जिसमें किसी भाषा में निर्देशों का आदान-प्रदान किया जा सकता है। इन हस्तियों के काम दुनिया में लोगों के जीवन को बदलने की संभावना रखते हैं। सचदेव को टाइम द्वारा 2016 की सूची में ऐसा फोन बनाने के लिए शमिल किया गया है जो किसी भी भाषा को समझ कर उसमें जवाब दे सकता है।
पीएम नरेंद्र मोदी की स्विटजरलैंड यात्रा से पहले वहां के प्रशासन ने ललित मोदी और उनकी पत्नी मिनाल को जांच के घेरे में ले लिया है। स्विटजरलैंड की सरकार ने ललित मोदी और उनकी पत्नी का नाम उन लोगों में शामिल किया है, जिनके बारे में भारतीय अधिकारियों ने वहां के कर विभाग से जानकारी मांगी है।