आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे कुमार विश्वास के मान-मनौव्वल का दोर जारी है। विश्वास को मनाने के लिए अरविंद केजरीवाल औऱ मनीष सिसोदिया कल देर रात तक कोशिश करते रहे।
मौत से लटकर वापस लौटने वाले भारतीय सेना के जवान चेतन चीता ने एक बार फिर से कश्मीर जाने की इच्छा जाहिर की है। चीता ने कहा कि वो कश्मीर जाकर एक बार फिर सीआरपीएफ में शामिल होना चाहते हैं। बांदीपुर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में चीता को कई गोलियां लगी थी, जिसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
कुमार विश्वास के झगड़े की वजह कहीं राज्यसभा की सदस्यता तो नहीं है। अचानक विश्वास के तेवर बदलने को लेकर पार्टी में कई तरह की चर्चाएं हैं। पंजाब व गोवा के बाद निगम चुनावों को लेकर जिस तरह आप में उठापटक हुई है, उसकी वजह आप में पार्टी नेताओं द्वारा जगह बनाना और राज्यसभा की दावेदारी मजबूत करना माना जा रहा है।
आम आदमी पार्टी में अंदरूनी लड़ाई अब खुलकर सामने आती जा रही है। आप के कुमार विश्वास ने साफ कहा है कि वो किसी से माफी नहीं मांगेंगे। विश्वास ने कहा कि सोच समझकर आज रात बड़ा निर्णय लूंगा। जल्द ही आप सबको यह बता दूंगा।
आम आदमी पार्टी में तकरार अब कुछ ज्यादा बढ़ गई है। अब कुमार विश्वास ने कहा है कि सोच समझकर आज रात बड़ा निर्णय लूंगा। बता दें कि कुछ दिनों से पार्टी के भीतर बड़ी कलह चल रही है। बताया जा रहा है कि इस सबकी वजह एक वीडियो है।
दिल्ली एमसीडी चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आ रहा है। अब कुमार विश्वास के द्वारा सवाल उठाए जाने को लेकर जामियानगर से विधायक अमानतुल्ला खान ने विश्वास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं केजरीवाल सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा विश्वास का समर्थन करते नजर आए।
अभिनेता विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में आज के पीढ़ी के स्टार नहीं पहुंचे। गुजरे जमाने के कुछ चुनिंदा कलाकारों और निर्माताओं को छोड़कर आज का कोई बड़ा स्टार वर्ली के श्मशान घाट में नहीं दिखा।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना ने गुरुवार को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उन्होंने बॉलीवुड की करीब 140 फिल्मों में काम किया। गुरदासपुर से 4 बार भाजपा के सांसद रहे। उनके परिवार ने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने के कारण विनोद खन्ना पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां कई डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। वे कैंसर से भी पीड़ित थे।
खलनायकी से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले विनोद खन्ना अपनी चिर परिचित मुस्कान और रोबीले चेहरे की वजह से नायक की भूमिका में सिने प्रेमियों को ज्यादा अच्छे लगे। उनका जादू कुर्बानी से लेकर अमर अकबर एंथोनी तक खूब चला।