बाॅलीवुड में अपनी नायाब अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाल दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मुंबई स्थित अपने घर पर निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।
दिग्गज अभिनेता ओम पुरी के निधन पर अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी जैसे उनके साथी कलाकारों से लेकर शाहरूख खान, अक्षय कुमार जैसे बाॅॅलीवुड के उनके युवा सह-कलाकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
फिल्म जगत में अपने करीब दो दशक के करियर में मनोज बाजपेयी ने कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं लेकिन अभिनेता का मानना कि ये आपको और काम दिलाने के वादे के साथ नहीं आते लेकिन असली प्रतिभा को पहचान जरूर देते हैं।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया और नित्यानंद राय बिहार इकाई के अध्यक्ष बनाए गए हैं। तिवारी ने सतीश उपाध्याय की जगह ली है और राय ने मंगल पांडे की जगह ली है। पूर्व अध्यक्षों का कार्यालय बहुत पहले ही समाप्त हो चुका था और बीते कई महीनों से नई नियुक्तियां लंबित थीं।
अभिनेता आमिर खान को उम्मीद है कि उनकी आगामी फिल्म दंगल सरकार के नोटबंदी के फैसले से प्रभावित नहीं होगी। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद रीलीज हुई कई हिंदी फिल्मों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है।
अभिनेता-निर्देशक राहुल बोस का मानना है कि लोगों को लैंगिक नजरिए से फिल्में देखने की जरूरत है और यह विश्लेषण भी करना चाहिए कि बड़े पर्दे पर आ रही कहानियों में क्या पुरूषों और महिलाओं को समान महत्व दिया जाता है।