क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा सही मायनों में सीमाओं से परे हो गई हैं। बेवॉच प्रदर्शन के लिए तैयार है। मेट गाला रेड कार्पेट में भी उनकी अदा की कम चर्चा नहीं थी। अब वह एक मैग्जीन के कवर पर छा जाने के लिए तैयार हैं।
यूनीसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों की पीड़ा पर ध्यान दिलाते हुए उनके लिए सहयोग बढ़ाने और जागरुकता फैलाने का आह्वान किया है। पीसी ने इस सप्ताह जिम्बाब्वे का दौरा किया जहां वह यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों से मिली और उनकी खौफनाक दास्तां सुनी।
प्रियंका चोपड़ा को खबरों में रहना आता है। फिर भले ही कोई भी मौका हो। भारत की फिल्मी दुनिया से आगे बढ़ चुकी प्रियंका ने हॉलीवुड में अपने काम से अलग जगह बनाई है। लेकिन उनके चाहने वालों को हमेशा लगता है कि वह जितनी अच्छी एक्टिंग करती हैं, उतने अच्छे कपड़े नहीं पहनतीं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की होम प्रोडक्शन की पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर का चयन तीन राष्ट्रीय अवार्ड के लिए किया गया है। अभिनेत्री ने कहा कि इस तरह का सम्मान प्रोत्साहित करता है लेकिन वह यह तय नहीं कर सकता है कि भविष्य में वह कैसी फिल्में करेंगी।
फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है।
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ग्रेज एनाटॉमी की अभिनेत्री एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ते हुए 2017 पीपल चॅाइस अवार्ड में पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है।
जानेमाने भारतीय अमेरिकी लेखक और धार्मिक गुरू दीपक चोपड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के भावनात्मक विकास की तुलना तीन साल के बच्चे से करते हुए कहा है कि उनका आत्मसम्मान बेहद कम है।
भारतीय व्यंजनों की बात करें तो इसमें हर वो बात है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यंजनों के मामले में सबसे आगे रख सकता है। पूरी दुनिया के व्यंजनों के शौकीन लोगों को भारतीय जायका काफी भाता है और यही वजह है कि यह चीनी व्यंजनों की तुलना में लगातार लोकप्रिय हो रहा है।