Advertisement

Search Result : "became the best cricketer of the year"

उम्र 101 साल, नाम मन कौर, जीता फर्राटा दौड़ में स्वर्ण

उम्र 101 साल, नाम मन कौर, जीता फर्राटा दौड़ में स्वर्ण

भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने उम्र को धता बताकर सोमवार को आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। यह उनके करियर का कुल 17वां स्वर्ण पदक है।
पंचवर्षीय योजना का दौर खत्म, अब वित्त वर्ष का कैलेंडर भी बदलेगी मोदी सरकार

पंचवर्षीय योजना का दौर खत्म, अब वित्त वर्ष का कैलेंडर भी बदलेगी मोदी सरकार

वित्त वर्ष को अप्रैल के बजाय जनवरी से शुरू करने का सुझाव है। नीति आयोग ने देश की अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार देने लिए 300 विशेष कदम सुझाए हैं।
राहुल गांधी को 'अनफिट' बताने वाली बरखा सिंह 6 साल के लिए निष्कासित

राहुल गांधी को 'अनफिट' बताने वाली बरखा सिंह 6 साल के लिए निष्कासित

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मानसिक रुप से अनफिट और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर बदतमीज़ी का आरोप लगाने वाली बरखा सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए निकाल दिया है। बरखा सिंह ने गुरुवार को दिल्ली महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगी।
गुमनामी में खो गए इस दलित क्रिकेटर पर फिल्म बनाएंगे तिग्मांशु

गुमनामी में खो गए इस दलित क्रिकेटर पर फिल्म बनाएंगे तिग्मांशु

फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया क्रिकेट के बाहर अनजान और साहसी संघर्ष के लिए पहचाने गए एक दलित गेंदबाज बालू पालवणकर के जीवन पर फिल्म बनाने वाले हैं। यह फिल्म बाएं हाथ के स्पिनर बालू पालवणकर की कहानी बयां करेगी, जिन्होंने वर्ष 1900 की शुरुआत में हिंदू जिमखाना क्लब के लिए खेला था। बालू दलित समुदाय के पहले सदस्य थे जिन्होंने इस खेल पर अपनी महत्वपूर्ण छाप छोड़ी। अपने समय के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर होने के बाद भी बालू को दलित होने के कारण कभी टीम का कप्तान नहीं बनाया गया।
कोहली को विजडन का सम्मान, वर्ष 2016 के लीडिंग क्रिकेटर घोषित

कोहली को विजडन का सम्मान, वर्ष 2016 के लीडिंग क्रिकेटर घोषित

पिछले साल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में रनों का अंबार लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने वर्ष 2016 का विश्व का अग्रणी क्रिकेटर चुना है। वह वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के बाद यह सम्मान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
भारत में श्रृंखला जीतना सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में से एक होगी : बॉर्डर

भारत में श्रृंखला जीतना सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में से एक होगी : बॉर्डर

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने कहा है कि अगर स्टीव स्मिथ की टीम भारत में वर्तमान टेस्ट श्रृंखला जीतने में कामयाब रहती है तो उसे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में से एक गिना जाएगा।
महाराज के छह विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया

महाराज के छह विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया

बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
नव वर्ष मनाने के लिए चीन में एक हफ्ते की छुट्टी

नव वर्ष मनाने के लिए चीन में एक हफ्ते की छुट्टी

चीन में चीनी नव वर्ष रूस्टर का स्वागत करने के लिए औपचारिक तौर पर एक हफ्ते की छुट्टी हो गयी है। लोग नव वर्ष को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए अपने मूल स्थान जा रहे हैं।
शोभा डे के सुषमा स्‍वराज को दिए ट्वीट सलाह से सोशल मीडिया यूजर्स नाराज

शोभा डे के सुषमा स्‍वराज को दिए ट्वीट सलाह से सोशल मीडिया यूजर्स नाराज

कॉलमनिस्‍ट शोभा डे के विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को लेकर सलाह के रूप में किए गए ट्वीट ने सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया। शोभा ने ट्वीट कर सुषमा को सलाह दी थी कि वे नए साल में कम ट्वीट करें। 13 जनवरी को किए गए ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, ”सुषमा स्‍वराज: 2017 के लिए रिजॉल्‍यूशन- शांत रहिए और ट्वीट करना बंद कीजिए।”
इजरायल ने कहा, नए साल में भारत में हो सकते है आतंकी हमले

इजरायल ने कहा, नए साल में भारत में हो सकते है आतंकी हमले

इजरायल ने भारत जाने वाले अपने देश के पर्यटकों को आतंकी हमले की आशंका से आगाह किया है। इजराल ने अपने सैलानियों के लिए एक तत्काल एवं गंभीर यात्रा चेतावनी जारी की, जिसमें नए साल के समारोहों के दौरान खास तौर से भारत के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में आतंकी हमले के तत्काल खतरे का जिक्र है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement