मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांव पिपलिया व्यास में रविवार को 60 वर्षीय किसान प्यारेलाल ओड ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अब यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्यारेलाल के परिजनों से मिलने पहुंचे। इधर जिला प्रशासन ने तत्काल न्यायिक जाँच के आदेश दे दिए।
केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाने झारखंड पहुंचे भाजपा नेता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। चर्चा में आने की वजह कोई और नहीं बल्कि नेताओं का आदिवासी के घर पहुंचकर खाना बाहर से मंगवाकर खाना है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने एक बार फिर ‘मोदी भक्तों’ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बुरका वीएचपी लीडर ने चुरा लिया। शेहला का यह बयान उस समय आया जब मोदी भक्तों ने उनसे पूछा कि वे बुरका क्यों नहीं पहनती।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने होम लोन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। एसबीआई ने 75 लाख रुपये के होम लोन पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है। ये छूट 15 जून के बाद से लागू हो जाएंगी।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई फायरिंग और किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने केन्द्र सरकार को चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि मध्य प्रदेश के किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और सभी किसान नेताओं की रिहाई हो। ऐसा न होने पर यूनियन ने उत्तर भारत के राज्यों में अनिश्चितकालीन चक्काजाम की बात कही है।
एक बार फिर भाजपा नेता ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से नाखुश होकर धर्म बदलने की धमकी दी है। भाजपा नेता पवन अग्रवाल का कहना है कि योगी सरकार प्रदेश में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार रोकने में विफल रही है।