Advertisement

Search Result : "congress rahul gandhi"

टेस्ट में चयन के बारे में अभी नहीं सोच रहा हूं : राहुल

टेस्ट में चयन के बारे में अभी नहीं सोच रहा हूं : राहुल

भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दो अभ्यास मैचों में दो अर्धशतक जड़कर वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 जुलाई से एंटिगा में शुरू होने वाली सीरीज के लिये टेस्ट टीम में स्थान के लिये दावा लगभग पक्का कर लिया है लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि यह विचार अभी तक उनके दिमाग में नहीं आया है।
अरुणाचल में सरकार बचाने को कांग्रेस ने नेता बदला, 30 बागी लौटे

अरुणाचल में सरकार बचाने को कांग्रेस ने नेता बदला, 30 बागी लौटे

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस का क्राइसिस मैनेजमेंट रंग लाने लगा है। वहां विधानसभा में कांग्रेस द्वारा बहुमत साबित कर लिए जाने की संभावना बन रही है। कांग्रेस विधायक दल ने मुख्यमंत्री के लिए नबाम तुकी के स्थान पर पेमा खांडू को अपना नया नेता चुना। खांडू ने दो निर्दलीयों और कांग्रेस के 45 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। इनमें 15 विधायक पहले से नबाम तुकी के साथ बने हुए थे। 30 विधायक बागी नेता कलिखों पुल के साथ लौट आए हैं। पुल बागी होकर भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में अपदस्थ कर दिया था।
नेशनल हेराल्ड मामला: दस्तावेजों के लिए नई अर्जी दाखिल करेंगे स्वामी

नेशनल हेराल्ड मामला: दस्तावेजों के लिए नई अर्जी दाखिल करेंगे स्वामी

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि वह नेशनल हेराल्ड मामले में दस्तावेज समन करने के लिए एक नई अर्जी दाखिल करेंगे। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कुछ अन्य लोग आरोपी हैं।
टी20 में बल्लेबाजों में दिखा अधिक सुधार : द्रविड़

टी20 में बल्लेबाजों में दिखा अधिक सुधार : द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि टी20 क्रिकेट पिछले एक दशक में बदलाव के दौर से गुजरा है और इस दौरान कौशल की दृष्टि से गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों में अधिक सुधार देखने को मिला।
एक्सक्लूसिव- उत्तर  प्रदेश को दिल्ली की तरह चमकाऊंगी-शीला दीक्षित

एक्सक्लूसिव- उत्तर प्रदेश को दिल्ली की तरह चमकाऊंगी-शीला दीक्षित

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को कांग्रेस ने अपनी तरफ से भी बहुत रोचक बना दिया है। अपनी रिवायत तोड़ते हुए उन्होंने दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। उत्तर प्रदेश की बहू के रूप में शीला दीक्षित को पेश करके कांग्रेस ने एक साथ कई कार्ड खेलने की कोशिश कर रही है-ब्राहमण कार्ड, महिला कार्ड, सुशासन कार्ड और वरिष्ठता कार्ड।
संविधान की धज्जियां उड़ा रही है मोदी सरकार: सोनिया गांधी

संविधान की धज्जियां उड़ा रही है मोदी सरकार: सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि सत्ता के लालच में वह लोकप्रिय जनादेश का अनादर कर रही है और चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।
अरुणाचल : भाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश

अरुणाचल : भाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जोर-आजमाइश तेज हो गई है। नाबाम तुकी द्वारा मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने भाजपा के खेमे में चले गए विधायकों से संपर्क कर उन्हें वापस बुलाने का प्रयास शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, भाजपा के समर्थन से फरवरी में मुख्यमंत्री बनाए गए कांग्रेस के बागी कलिखों पुल ने गुवाहाटी में 30 विधायकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया, `संख्या बल मेरे ही साथ है। कानूनन, मैं ही अरुणाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं।'
थैंक्‍यू सुप्रीम कोर्ट, आपने पीएम को लोकतंत्र का मतलब समझाया : राहुल

थैंक्‍यू सुप्रीम कोर्ट, आपने पीएम को लोकतंत्र का मतलब समझाया : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अरूणाचल प्रदेश पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी पर यह कहते हुए निशाना साधा कि यह पूरा फैसला पीएम को लोकतंत्र की महत्‍ता बताने के लिए सटीक है।
आजाद बोले, कश्‍मीर की हिंसा आरएसएस का एजेंडा थोपे जाने का नतीजा

आजाद बोले, कश्‍मीर की हिंसा आरएसएस का एजेंडा थोपे जाने का नतीजा

बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में हुई हिंसा पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने साफ कहा है कि कश्‍मीर में आररएसएस का एजेंडा थोपे जाने के बाद घाटी के लोग उग्र हो चुके हैं। बुरहान की मौत के बाद जो हिंसा हुई है, उसे एक तरह से एजेंडे की प्रतिक्रिया कहा जा सकता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement