Advertisement

Search Result : "cow service"

गंगा, गाय देश की पहचान, गोहत्या बंदी पर बने केंद्रीय कानून: गोविंदाचार्य

गंगा, गाय देश की पहचान, गोहत्या बंदी पर बने केंद्रीय कानून: गोविंदाचार्य

आजादी के बाद से सरकारों की गलत नीतियों के कारण भारतीय नस्ल के गोवंश के खतरे में पड़ने का आरोप लगाते हुए जाने माने चिंतक केएन गोविंदाचार्य ने आज गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की और कहा कि इस बारे में केंद्रीय कानून बने।
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में ग्रेजुएशन किया अब भाजपा पीएचडी करने में जुटी : अन्‍ना

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में ग्रेजुएशन किया अब भाजपा पीएचडी करने में जुटी : अन्‍ना

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लंबी लड़ार्इ लड़ने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि कांग्रेस ने भ्रष्‍टाचार में ग्रेजुएशन किया और अब भाजपा इसी में पीएचडी कर रही है। हजारे ने वर्तमान की चुनाव प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि संविधान में चिन्ह के आधार पर चुनाव करवाने की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद इस व्यवस्था से चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से हमारी मांग है कि वो बैलट पेपर से चुनाव चिन्ह हटाए।
भाजपा गाय को कटवाकर 'रामराज्य' की स्थापना कर रही : संत गोपाल दास

भाजपा गाय को कटवाकर 'रामराज्य' की स्थापना कर रही : संत गोपाल दास

गोरक्षा आंदोलन के अध्यक्ष संत गोपाल दास ने कहा कि आज भी हर दिन 72 हजार गायें कट रही हैं। भाजपा गाय को कटवाकर 'रामराज्य' की स्थापना कर रही है। सरकार अगर उनकी रक्षा पर कारगर कदम नहीं उठाई तो राजनीतिक आंदोलन किया जाएगा। गोपालदास का कहना था कि सरकार चंदे से लड़े चुनाव के बाद गाय की रक्षा करना भूल गई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस शीत सत्र में सरकार ने गो हत्या निरोधक कानून लाकर पास नहीं किया तो 7 नवंबर को गोपाष्टमी के दिन गायों को बचाने के लिए आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
सदाबहार सौंदर्य पाना है तो गोमूत्र, गोबर का इस्तेमाल करें : गौसेवा बोर्ड

सदाबहार सौंदर्य पाना है तो गोमूत्र, गोबर का इस्तेमाल करें : गौसेवा बोर्ड

गायों के संरक्षण के अपने प्रयास के तहत गुजरात गौसेवा एवं गौचर विकास विकास बोर्ड ने महिलाओं से कहा है कि वे रसायनिक सौंदर्य प्रसाधनों को त्यागें और अपने सौंदर्य को सदाबहार बनाने के लिए गोमूत्र, गोबर और दुग्ध उत्पादों का इस्तेमाल करें जैसे कि मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा किया करती थीं।
अमेरिका डाक सेवा की दीवाली पर डाक टिकट

अमेरिका डाक सेवा की दीवाली पर डाक टिकट

अमेरिकी डाक सेवा द्वारा दीवाली पर डाक टिकट जारी किया गया। भारतीय अमेरिकियों और प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के सात सालों के लगातार प्रयासों के बाद प्रकाश के इस त्योहार पर यह मुमकिन हो सका।
पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गायों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देवरिया से यहां तक की अपनी किसान यात्रा के दौरान उन्होंने गायों की दुर्दशा देखी है और गोरक्षा का दम भरने वाली भाजपा तथा संघ उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
गुजरात : गाय को लेकर दलितों की पिटाई का एक और मामला, 6 गिरफ्तार

गुजरात : गाय को लेकर दलितों की पिटाई का एक और मामला, 6 गिरफ्तार

गुजरात में गाय को लेकर दलितों की पिटाई का एक और मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने मरी हुई गाय का शव उठाने से इंकार करने पर एक दलित परिवार की पिटाई की। जिस परिवार की पिटाई हुई उसमें एक प्रेग्नेंट महिला भी शामिल थी। यह मामला शनिवार को सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को अपने ही प्रदेश के डॉक्टर लगते हैं अड़ियल बैल

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को अपने ही प्रदेश के डॉक्टर लगते हैं अड़ियल बैल

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते विवादित बयान देने में आगे हैं। उनका एक और विवादास्पद बयान सामने आया है। इस बार उन्‍होंने अपने प्रदेश यानी मध्‍यप्रदेश के डॉक्‍टरों पर निशाना साधा है। उन्होंने मध्यप्रदेश के डाॅॅक्टरों को 'अड़ियल बैल' बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन डाॅॅक्टरों पर किसी प्रकार की सख्ती नहीं की जा सकती। वह सख्‍ती करने पर पूरी तरह असमर्थ हैं।
पीएम के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाएगी भाजपा

पीएम के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाएगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाएगी। इसके लिए देशभर में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस दिन अपने-अपने इलाके में समाज सेवा से जुड़े काम करने का निर्देश दिया गया है। खुद प्रधानमंत्री ने इस बार अपना जन्मदिन गुजरात में मनाने का फैसला किया है, जहां वे अपनी मां का आर्शीवाद लेने के साथ ही आदिवासी इलाकों में जाएंगे और लगभग 10 हजार दिव्यागों को उपयोगी उपकरण बांटेंगे।
गोरक्षकों को लेकर वाम और दलित संगठनों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा

गोरक्षकों को लेकर वाम और दलित संगठनों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा

वामपंथी दलों और दलित संगठनों के नेताओं ने शुक्रवार को राजग सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कथित गोरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और दावा किया कि समुदाय के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं।